The Lallantop

'लूडो पार्टनर' से शादी करने भारत आई पाकिस्तानी लड़की घर पहुंची तो परिवार ने क्या कहा?

पाकिस्तान की इकरा जीवानी को ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते यूपी के मुलायम सिंह यादव से प्यार हो गया था.

Advertisement
post-main-image
इकरा जीवानी की तस्वीरें. (आजतक )

अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तानी युवती इकरा जीवानी को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है. 19 साल की इकरा सितंबर 2022 में काठमांडू से होते हुए भारत-नेपाल सीमा के जरिये भारत में दाखिल हुई थी. यहां आकर उसने उत्तर प्रदेश के 26 वर्षीय मुलायम सिंह यादव से शादी की थी. बताया गया था कि दोनों एक गेमिंग एप के जरिए मिले थे. गेम खेलते-खेलते दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने शादी करने का फैसला किया. इसी के चलते इकरा पाकिस्तान में अपना घर छोड़कर भारत आ गई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कैसे पकड़ी गई?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, इकरा पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर की रहने वाली है. 19 सितंबर, 2022 को वो अपने कॉलेज फेडरल गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज से निकली थी और चार महीने बाद बेंगलुरु में अपने साथी मुलायम के साथ मिली थी. पुलिस ने 23 जनवरी, 2023 को दोनों को बेंगलुरु के बेलंदूर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. 

गिरफ्तारी के बाद युवती को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के हवाले कर दिया गया था. इसके बाद रविवार, 19 फरवरी को युवती को वाघा सीमा पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया था. वहीं पुलिस ने लड़के के खिलाफ IPC की धारा 420 (फर्जीवाड़ा), 495 (छुप के शादी करना), 468 (फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करना) और 471 (फर्जी दस्तावेज बनाना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया है कि इकरा ने पाकिस्तान में अपने परिवार को कॉल कर अपने बारे में जानकारी दी थी. उसके कॉल रिकॉर्ड्स की मदद से पुलिस ने इकरा को ट्रैक कर दोनों को गिरफ्तार किया. 

Advertisement
युवती के घर वालों का क्या कहना है?

रिपोर्ट के मुताबिक, इकरा के पिता सोहेल जीवानी का कहना है,

'मैं पहले ही दर्द और शर्मिंदगी से गुजर चुका हूं और अब सब कुछ भुलाकर आगे बढ़ना चाहता हूं. मैं नहीं चाहता कि मेरी लड़की या मेरे परिवार में से कोई भी इस मुद्दे पर बात करे. जो हो गया सो हो गया.'

वहीं इकरा के चाचा ने बताया,

Advertisement

'उसने (इकरा) जनवरी की शुरुआत में हमें भारत से ये बताने के लिए फोन किया था कि वो सुरक्षित है और वो एक भारतीय लड़के से शादी कर चुकी है. ऑनलाइन गेम लूडो के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी. और इसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर बात करने लगे थे.'

उन्होंने आगे बताया कि भारतीय व्यक्ति ने खुद को ‘मुस्लिम’ बताकर उनकी भतीजी को ‘धोखा’ दिया था.

क्या है बैकस्टोरी?

उत्तर प्रदेश का रहने वाला मुलायम सिंह यादव बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी एसएचआर लेआउट में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करता है. मुलायम अपना काफी समय गेमिंग ऐप लूडो पर बिताता है. इसी ऐप के जरिए उसकी मुलाकात पाकिस्तान के हैदराबाद की रहने वाली इकरा से हुई थी. इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हुई और फिर समय के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई. बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला किया. इकरा ने भारत आकर मुलायम से शादी की. फिर दोनों बेंगलुरु के बेलंदुर थाना क्षेत्र में एक लेबर क्वार्टर में रहने लगे थे.

वीडियो: पाकिस्तान का वो बोलर विश्व क्रिकेट में अलग ही रिकॉर्ड बनाया!

Advertisement