The Lallantop

FB पर पाकिस्तानी ने की पोस्ट लाइक, मिली 13 साल की सजा

ढाई लाख रुपये का फाइन भी लगा है बंदे पर. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दुनिया में सबसे नाजुक कोई चीज है तो वो है धार्मिक भावनाएं. जरा सा कोई कुछ कह दे. तत्काल आहत हो जाती हैं. धार्मिक और राष्ट्रीय भावनाओं का इंडिया में जो हाल है तो तो हइये है. लेकिन पाकिस्तान के हालात ज्यादा बेहतर मत समझिए. हम तुम बिलकुल एक जैसे हैं. पाकिस्तान में अभी कुछ दिन पहले विराट कोहली के फैन को तिरंगा फहराने के लिए जेल में डाल दिया गया. कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई. कई बार बेल अपील की गई, तब जाकर विराट कोहली के फैन उमर दराज को रिहाई मिल पाई. लेकिन ये राष्ट्रीय नहीं, धार्मिक भावना से जुड़ी खबर है. लाहौर में एक बंदे को फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डालने के आरोप में 13 साल की सजा सुनाई गई है. 25 साल के रिजवान हैदर पर जनवरी से केस चल रिया है एंटी टेरेरिज्म कोर्ट में. रिजवान पर सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का भी आरोप लगा है. इत्ते से चैन थोड़ी मिला. रिजवाई पर ढाई लाख रुपये का फाइन भी लगा है. रिजवान ने आरोपों को सिरे से खारिज किया. और ऊपरी कोर्ट में फैसले के खिलाफ अपील की. रिजवान के वकील ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया. बताया जाता है कि कथित विवादित पोस्ट को रिजवान ने सिर्फ लाइक किया था. पोस्ट को किसी फेसबुक पेज पर पोस्ट नहीं किया गया. लेकिन आरोप यही है. बता दें पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल में जबसे आतंकी हमला हुआ है. पाकिस्तान ने हेट क्राइम लॉ को लेकर रूल्स सख्त किए हैं. पाकिस्तान अथॉरिटी ने बीते वक्त में हेट स्पीच देने पर कई धार्मिक मौलवियों को भी अरेस्ट किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement