The Lallantop

हाफिज ने मुंह से गिराई धमकी, 'पठानकोट से आगे बढ़ेंगे हम'

ये आतंकी हाफिज सईद जब तक ढंग से हौंका नहीं जाएगा, तब तक ये मानेगा नहीं. इंडिया को फिर धमकी दी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ये हाफिज सईद जब तक ढंग से हौंका नहीं जाएगा, तब तक ये मानेगा नहीं. जैश-ए-मोहम्मद का आका हाफिज सईद अपने इंडिया को धमकी दे रहा है कि पठानकोट एयरबेस जैसे और हमले हो सकते हैं. और ये धमकी हाफिज सईद ने कहीं छिपकर नहीं दी, खुलेआम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बुधवार को बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर दी है. हाफिज सईद ने कहा, 'मेरी जिंदगी का एक ही मकसद है, कश्मीर की आजादी. मोदी कश्मीर के लोगों के मन की बात समझने की कोशिश करें. जब एक बार कोई चीज दबाई जाती है तो कई दिशाओं से जवाब मिलता है. मोदी की नीति अगर कश्मीरियों की पॉलिसी दबाने की है, तो सुन लो. ये मामला श्रीनगर तक नहीं रुकेगा. पठानकोट जाएगा और बाद में उससे भी आगे जाएगा.' सईद ने कहा, 'कश्मीर में जो चल रहा है. अगर उसे रोका नहीं गया तो ये भारत के लिए बहुत बड़ा खतरा बन जाएगा.' हाफिज सईद ने अपने कठमुल्ला होने का सबूत भी दिया. बोला, 'अल्लाह के नाम पर सब इकट्ठा हो जाओ. अल्लाह तुम्हारे सारे गुनाह माफ कर देगा. कश्मीरियों को हक दिलवाने की कोशिश अल्लाह की मर्जी है.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement