The Lallantop

बाबर 3 की वजह से पाकिस्तान भारत से एक और लड़ाई हार गया

इस लड़ाई के बारे में मीडिया आपको नहीं बताएगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जम्बूद्वीप में जितने बाहरी आक्रमणकारी आए उनसे अगर दुनिया में किसी को सबसे ज्यादा मोहब्बत है तो वो है पाकिस्तान. भारत को धमकाने के लिए वो मिसाइल भी गौरी और बाबर नाम की लॉन्च करते हैं. दो दिन पहले उन्होंने दुनिया भर में खूब हल्ला मचाया कि नयकी मिसाइल टेस्ट की है. नाम है बाबर 3. मीडिया सोशल मीडिया सब हाथ पर धरे बमके पड़े थे. लेकिन इधर सोशल मीडिया में अलग बहस शुरू हो गई. कहा गया कि वो कुछ टेस्ट ही नहीं किए. बाबर अकबर छोड़ो पांच रुपए वाला सुतली बम भी नहीं. हो सकता है मूला का पराठा खाकर कोई वहां की फ़िजां में 'कलरव' कर गया हो. उसी को मिसाइल टेस्टिंग कह दिया. बड़ी फनी रिपोर्ट पेश की है चैनलों ने. नमूना देख लो. पूरा देखने में टाइम न बरबाद न करना. https://www.youtube.com/watch?v=N8uLk4t7n6I   ट्विटर पर भी मौज लेते रहे लोग कि फोटोशॉप से मिसाइल उड़ा दी. मतलब अफवाह उड़ाकर हवा टाइट करोगे दुश्मन देशों की प्यारे पाकिस्तान. आंय. कुछ रूल्स और रेगुलेशन ही नहीं हैं. तुमको पता नहीं है किससे पंगा लिए हो. एक बार फिर गैंग्स ऑफ वासेपुर के पहलवान की सूक्ति याद करते हैं. "ई वासेपुर है. यहां कबूतर भी एक पंख से उड़ता है दूसरे से इज्जत बचाता है." तो ये है इंडिया मेरी जान. इसकी बराबरी तुम सात जनम नहीं कर सकते. fake फोटोशॉप हां? आओ तुमको सिखाते हैं. तुम्हारे यहां किसी ने कायदे आजम का फोटोशॉप किया है. अरे जिन्ना साहब का. कायदे से तो नहीं ही किया होगा. हमारे यहां गांधी को भी नहीं छोड़ा. नोट पर गांधी, जेब में गांधी उसके बावजूद उनकी तस्वीर फोटोशॉप कर दी गई. तुम्हारे यहां नवाज शरीफ की होती होगी. हमारे यहां मनमोहन से मोदी तक की बच्चा भी कर लेता है. लेकिन गांधी का सोचो. gan अंबेडकर को नहीं छोड़ा. Gandhi-Ambedkar   तुमको घंटा कुछ नहीं पता. हमारे यहां सरकारी डिपार्टमेंट भी फोटोशॉप से चल रहा है. हमारा पीएम ऑफिस मोदी जी की एक फोटो काट छांटकर पांच साल काम में ला सकता है. PM surveys Chennai तुम्हारे यहां कभी फोटोशॉप के दम पर चुनाव हुआ है? अजी मुंह धो रखो. यहां होने वाले प्रधानमंत्री की तस्वीर को फोटोशापित करके प्रचार किया गया और चुनाव जीता गया. रहने दो बेट्टा. तुमसे न हो पाएगा. mo तुम बहुत बड़े लेवल के खिलाड़ी बनने चले थे यार पाकिस्तान. मिसाइल में खेल कर रहे हो. यहां आदमी इतना फालतू है कि कन्हैया की तस्वीर भी फोटोशॉप कर दी जाती है. kanhaiya-kumar डियर पाकिस्तान. आओ तुमको जाते जाते फोटोशॉप का बाप दिखाते हैं. इसके बाद कुछ देखने की तमन्ना बाकी नहीं रहेगी. modiwaterfall647_071416092946
ये भी पढ़ें: पीएनएस गाज़ी को डुबाने की कहानी लेकर आ रहे हैं करण जौहर उस रात की पूरी कहानी, जब शास्त्री की मौत हुई  

Advertisement
Advertisement