The Lallantop

अब खरीदें माथे वाले ब्रेस्ट, पाएं ऑफिस में इज्जत!

औरतों के लिए खुशखबरी. पुरुषों के लिए और बड़ी खुशखबरी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जब हम कॉलेज में थे, एक प्रोफेसर मजाक में कहा करती थीं की पुरुष बच्चे होते हैं, इसका सबूत हम रोज देखते हैं. जब भी बाहर निकलो, जाने ऐसे कितने पुरुष मिल जाते हैं जो आपके चेहरे को देखते ही नहीं. सीधे क्लीवेज की ओर देखकर बात करते हैं. अगर आप लड़की हैं, तो जरूर एक न एक बार ऐसा महसूस किया होगा कि सामने वाले को थप्पड़ मारकर बोलें, मेरी आंखें ऊपर हैं. ऊपर देखकर बात करो. लेकिन अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. क्योंकि मार्केट में आ गए हैं फोरहेड टिटेज. माथे पर लगाने वाले ब्रेस्ट. टेंशन न लें. असल में ऐसा कोई प्रोडक्ट नहीं है. असल में 'फनी ऑर डाई' का लॉन्च किया हुआ ये नया वीडियो है. जिसमें उन लोगों पर ताना कसा जा रहा है जो हमेशा औरतों के ब्रेस्ट की ओर घूरते रहते हैं. वीडियो में हमें दिख रही हैं ऑस्कर विजेता फ्रेंच एक्ट्रेस मारिआन कोटिलार्ड. वीडियो देखकर बेशक हमें हंसी आती है. लेकिन जिस समस्या पर यहां बात करने की कोशिश की जा रही है, वो फनी नहीं है. हजारों औरतें इन छोटे-छोटे तरीकों से मोलेस्ट की जाती हैं, जिसे 'छेड़छाड़' बोलकर टाल दिया जाता है. जिस औरत को घूरा जाता है, वो ही आपको बता सकती है कि वो नजर कितनी बुरी लगती है. वीडियो देखें, समझें. और सोचें कि हमें आज भी ऐसे वीडियो बनाने की जरूरत क्यों पड़ती है.

Advertisement
Advertisement