The Lallantop

कॉमेडियन 'पप्पू पॉम पॉम' ने नाबालिग से मांगा सेक्शुअल फेवर, धरे गए

ओडिशा के नामी कॉमेडियन हैं पप्पू. BJD से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
photo: youtube grab
ओडिशा का सबसे फेमस कॉमेडियन गिरफ्तार हो गया है. नाम, पप्पू पॉम पॉम. आरोप है कि उन्होंने 16 साल की एक नई आर्टिस्ट से सेक्शुअल फेवर मांगा. लड़की ने पुलिस में शिकायत कर दी. पॉम पॉम और उसके एक दोस्त गीतू के खिलाफ.  पुलिस जब पप्पू को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो वो गायब था. ओडिशा पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए स्पेशल टीम तैयार की. 2 दिनों तक ढुंढाई चली. 30 जून को पप्पू और उसका दोस्त पुरी के एक होटल रूम में धर लिए गए.
पप्पू पॉम पॉम असली नाम है तत्व किशोर सतपति. वो नवीन पटनायक की पार्टी BJD का मेंबर भी थे. पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़े थे, लेकिन हार गए थे. 
जिस दिन उन पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का इलज़ाम लगा, नवीन पटनायक ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया. पटनायक ने कहा कि वो नहीं चाहते कि इस तरह के लोग उनकी पार्टी में रहें और पार्टी का नाम खराब करें. दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. पप्पू ने कहा कि उन पर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है और वो हर जांच के लिए तैयार हैं. उन्होंने कभी किसी से सेक्शुअल फेवर की बात नहीं की.
पप्पू पॉम पॉम ओडिशा में एक बड़ा जाना-पहचाना नाम है. वहां के स्टार कॉमेडियन हैं. उनके वीडियोज लोग अपने फ़ोन में सेव करके रखते हैं. youtube पर खोज-खोज कर देखते हैं. उनके शोज में भारी भीड़ आती है. बहुत बड़े बड़े लोग शादी-बियाह के फंक्शन में उन्हें परफॉर्म करने बुलाते हैं. अब से पहले उनके टैलेंट की बहुत इज्जत की जाती थी ओडिशा में.
ये पप्पू का वीडियो भी देख लो. है तो उड़िया भाषा में. पर उनके फेम का अंदाज़ा आप लगा ही सकते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=TwL6mATRT-A

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement