The Lallantop

दीदी,अम्मा पर प्यार, असम में अब की बार बीजेपी दमदार

क्योंकि समय है पांच जगह चुनाव के पहले ओपिनियन पोल आने का, अनुमान देखिए, कौन कहां जीत रहा है

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
टाइम्स नाउ और सी- वोटर ने मिलकर अगले चुनावों के लिए एक ओपिनियन पोल कराया. कहते हैं नतीजों में तीन सीट तक की ऊंच-नीच हो सकती है. बाकी पोल सही-साट है. जो होगा देख ही लेंगे लेकिन अभी नतीजा ये निकला है कि केरल में LDF की सरकार बन रही है, असम में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होगी. पश्चिम बंगाल में ममता दी पर ममता बरसती रहेगी और तमिलनाडु में अम्मा सब पर भारी पड़ेंगी. कांग्रेस का कोई नामलेवा नहीं है, ऐसा नहीं सोचिएगा. पुडुचेरी में भी चुनाव है, वहां कांग्रेस के ही लक्षण नजर आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल   पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लौटने की कुलबुली है लेकिन लेफ्ट भी मजबूत होगा. बीजेपी के पास खुश होने की दो वजहें हैं. पहली ये कि उनका खाता खुल रहा है. चार सीटें मिल सकती हैं. दूसरी ये कि कांग्रेस की सीटें आधी हो रही हैं. आधी होकर भी वो 21 सीटें पाएगी. ममता बनर्जी की पार्टी को 160 सीटें मिल सकती हैं. वहीँ राज्य की कुल 294 सीटों में सीपीएम के गठबंधन को 106 सीटें मिलना बताया जा रहा है. तमिलनाडु तमिलनाडु   तमिलनाडु में अम्मा का राज है और रहेगा. बीजेपी शून्य बटे सन्नाटा रहेगी. AIADMK और उसके साथ की पार्टियों को 130 सीटें मिल सकती हैं. 234 में DMK को लगभग 70 सीटें मिल सकती हैं. निर्दलीय टाइप्स लोग 25 % सीट निकाल ले जाएंगे और 34 सीटें उनको भी मिल जाएंगी. केरल KERAL केरल की 140 सीटों में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी. ये छह पार्टियों का जोड़ी-जोट्टा है. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट थोड़ा पीछे रह गई. इसे 53 सीटें ही मिलेंगी जबकि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट 86 सीट ले जाएगा. बीजेपी को केरल में उतनी ही सीटें मिलेंगी जितनी में वो बैठ सके. माने एक सीट. असम असम   असम में बीजेपी औसम फील कर सकती है. यहां वो कांग्रेस को पीछे धकेल देगी. असम में बीजेपी के सबसे ज्यादा सीट ले जाने के आसार बन रहे हैं. यहां कांग्रेस की सीटें भी घटेंगी और वोट परसेंट भी. 126 सीटों में 53 पर सिमट जाना है उसे. बीजेपी और उसके असम गण परिषद् और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट जैसे साथियों को 55 सीटें मिल सकती हैं. एक झाम भी है, AIUDF को 12 सीटें मिलेंगी. उसके पास बड़े चांसेज होंगे चुनाव बाद . पुडुचेरी पुदुचेरी   पुडुचेरी में कांग्रेस तोप है क्योंकि उसके लिए यहां होप है. 30 सीटें हैं. कांग्रेस के एलायंस को 17 सीटें मिल सकती हैं. AIADMK को एक. बीजेपी को यहां वही मिलेगा जिसकी खोज आर्य भट्ट ने की थी. (फोटोज- NBT से )

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement