The Lallantop

तब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत में आता था 10 ग्राम सोना, 64 साल पुराने बिल ने सबको चौंकाया!

आज एक चॉकलेट भी नहीं आती

Advertisement
post-main-image
सोने का पुराना बिल वायरल!

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड चला है. चीजों से जुड़े पुराने बिलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Social Media Old Bill Photos Viral) हैं. हाल ही में डोसे, बुलेट, साइकिल, दाल मखनी समेत कई चीजों के पुराने बिल काफी देखे गए हैं. बीते दिनों हमने आपको बुलेट बाइक का एक पुराना बिल दिखाया था. इससे पता चलता है कि साल 1984 में एक बुलेट 17000 रुपये में आती थी. इस पुराने बिल की फोटो काफी देखी गई थी और लोगों ने इसे जमकर रीशेयर किया था. अगर आपने वो फोटो नहीं देखी हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसे ही एक और बिल की तस्वीर सोशल मीडिया (Old Bill Of Gold Viral On Social Media) पर देखी जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फोटो सोने के भाव वाले बिल की है. ये बिल साल 1959 का बताया जा रहा है. यानी ये करीब 64 साल पुराना बिल है. उस दौर में सोने के भाव जान आप भी चौंक जाएंगे. उस दौर में एक तोला (0 ग्राम) सोने की कीमत महज 113 रुपये थी. इतने में तो आज एक चॉकलेट भी ना आए. आज एक तोले सोने की कीमत 52000 को पार कर गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बिल की मानें तो बिल 3 मार्च 1959 का है. बिल महाराष्ट्र के वामन निंबाजी अष्टेकर नाम की दुकान का है. खरीददार का नाम शिवलिंग आत्माराम है. इस बिल से पता चलता है कि आत्माराम ने सोने और चांदी के आभूषण खरीदे थे जिनकी कुल कीमत 909 रुपए लिखी हुई थी. पहले आप भी ये वायरल फोटो देखिए...

ये बिल काफी देखा जा रहा है. इस बिल को देख हर कोई चौंक गया है. लोग कह रहे हैं कि वही अच्छे दिन थे.' कुछ ने कहा कि उस वक्त के 113 रुपये भी आज के 50,000 के बराबर हैं.' वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि तुलना उस वक्त की महंगाई, सैलरी से भी की जानी चाहिए ना केवल सोने की. लोगों ने तो इस पुराने बिल पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: RRR ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता लेकिन जूनियर NTR के एक्सेंट को ट्रोल क्यों किया गया?

Advertisement
Advertisement