The Lallantop

नॉर्थ कोरिया ने फोड़ा हाइड्रोजन बम, US-करारा जवाब मिलेगा

बम की टेस्टिंग से आया 5.1 तीव्रता का भूकंप. UN सिक्योरिटी काउंसिल ने भी बुलाई मीटिंग.

Advertisement
post-main-image
नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग-उन. Source: AP
नॉर्थ कोरिया ने बुधवार सुबह हाइड्रोजन बम के कामयाब टेस्ट का दावा किया है. वहां 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था. तभी से साउथ कोरिया और जापान दावा कर रहे थे कि ये भूकंप नैचुरल नहीं है और नॉर्थ कोरिया ने न्यूक्लियर बम  टेस्ट किया है. ये अटकलें चल ही रही थीं, तभी नॉर्थ कोरिया ने अपने पड़ोसी देशों के दावों की पुष्टि कर दी. हालांकि ये न्यूक्लियर बम नहीं बल्कि हाइड्रोजन बम बताया जा रहा है. नॉर्थ कोरिया का कहना है कि हाइड्रोजन बम की टेस्टिंग कामयाब रही. चीनी भूकंप नेटवर्क सेंटर ने भी इसे 'संदिग्ध विस्फोट' करार दिया था. वैसे नॉर्थ कोरिया इससे पहले तीन न्यूक्लियर टेस्ट कर चुका है. वहां चलती है तानाशाही किम जोंग उन की, जिसकी क्रूरता के किस्से दुनिया में मशहूर हैं. नॉर्थ कोरिया की इस हिमाकत पर दुनिया में खलबली मच गई है. बताया जा रहा है कि यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने इमरजेंसी मीटिंग बुला ली है. साउथ कोरिया की फॉरेन मिनिस्ट्री ने भी फौरन मीटिंग बुलाई है. अमेरिका ने भी भौंहें तरेर दी हैं. व्हाइट हाउस ने तीखे शब्दों में नॉर्थ कोरिया को उकसावे के बदले जवाब देने की बात कही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement