The Lallantop

निरंकारी बाबा का हुआ अंतिम संस्कार, ट्रैफिक से जूझी दिल्ली

माता सविंदर होंगी निरंकारी समाज की अगली मुखिया. पहली बार कोई महिला बनेगी प्रमुख.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बाबा हरदेव सिंह के बाद निरंकारी समाज की प्रमुख उनकी पत्नी सविंदर कौर होंगी. मंगलवार शाम इस बारे में ऐलान किया गया. 1929 में स्थापित निरंकारी समाज की सविंदर पांचवीं और पहली महिला प्रमुख होंगी.
CisItMoWEAA75Vv
माता सविंदर कौर

पहले भी बाबा हरदेव सिंह की पत्नी सविंदर कौर और उनकी माता कुलवंत कौर निरंकारी भक्तों का मार्गदर्शन करते रहे हैं. निरंकारी समाज के लोग फिजूलखर्ची से बचने पर जोर देते हैं.
वहीं संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह को अंतिम विदाई दी गई. निरंकारी बाबा की शव यात्रा ग्राउंड नं. 8 से शुरू होकर निगम बोध घाट तक गई. जहां 12 बजे सीएनजी क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया गया.
दिल्ली में कई जगह इस वजह से जाम लगा रहा. पुलिस ने लोगों से शहर के बाहर-बाहर से जाने वाली रिंग रोड पर न जाने की सलाह दी थी. बता दें कि इस 13 मई को कनाडा में एक कार एक्सीडेंट में निरंकारी बाबा की मौत हो गई थी. 16 मई को उनका शव दिल्ली लाया गया. उनका शरीर सोमवार को बुराड़ी रोड पर उनके आखिरी दर्शन के लिए रखा गया था.
बाबा हरदेव सिंह की आखिरी विदाई को संत निरंकारी मिशन की वेबसाइट पर भी देख जा सकता है.
https://twitter.com/ANI_news/status/732792325148119041
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement