The Lallantop

क्या हत्या से पहले साहिल से भिड़ गई थी निक्की? मेडिकल रिपोर्ट से मिली हत्या की कहानी

शव को लेकर घंटों घूमता रहा आरोपी साहिल गहलोत.

Advertisement
post-main-image
निक्की की हत्या के कुछ घंटों बाद साहिल ने की शादी (फोटो- इंडिया टुडे)

निक्की यादव मर्डर केस में नई जानकारियां सामने आ रही हैं (Nikki Murder Case Updates). बीती 9 फरवरी को निक्की की हत्या कर दी गई थी. उस रात निक्की के साथ काफी कुछ हुआ. उसे अपने लिव इन पार्टनर और हत्या के आरोपी साहिल गहलोत की शादी के बारे में पता चला. साहिल ने कथित तौर पर उसे मनाने की कोशिश की. उससे वादा किया कि दोनों हिमाचल जाएंगे और मामला सुलझा लेंगे. पहले गोवा जाने का प्लान भी था. लेकिन इसी बीच दोनों की लड़ाई हुई और फिर निक्की की हत्या. अब खबर है कि हत्या के बाद साहिल घंटों तक निक्की के शव साथ ड्राइव करता रहा. आखिर में उसने अपने ढाबे के फ्रिज में लाश ठिकाने लगाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबकि, साहिल और निक्की उत्तम नगर के एक फ्लैट में लिव इन में रहते थे. दोनों 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. इसी बीच सहिल की कहीं और शादी तय हो गई. उसने ये बात निक्की से छिपाकर रखी. लेकिन निक्की को किसी तरह सच पता चल गया.

9-10 फरवरी को क्या-क्या हुआ?

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि 9 फरवरी की रात साहिल उत्तम नगर गया. वहां उसने अपने भाई की कार ली जिस पर गोवा का रजिस्ट्रेशन नंबर था. साहिल कथित तौर पर निक्की को लेने द्वारका स्थित उसके घर गया. उसे मनाने के लिए साहिल ने वादा किया कि वे हिमाचल जाएंगे और अपने आपसी विवाद को सुलझा लेंगे. आरोपी ने निक्की को सुझाव दिया था कि दोनों शहर छोड़ देंगे.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, कपल का पहले से गोवा घूमने का भी प्लान बना था. लेकिन साहिल के पास टिकट नहीं था. हिमाचल की टिकट लेने पहले दोनों निजामुद्दीन गए और फिर आनंद विहार. लेकिन बस नहीं मिली. फिर वो बस पकड़ने के लिए कश्मीरी गेट चले गए. इसी दौरान साहिल को घर से फोन आया. उसने निक्की से कहा कि वो उसे उत्तम नगर छोड़कर नजफगढ़ में अपने घर वापस चला जाएगा.

इसके बाद आरोपी साहिल की किसी और से शादी को लेकर निक्की से बहस हुई. आरोप है कि इसी दौरान साहिल ने कथित तौर पर अपनी कार में रखे डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया. फिर निक्की की बॉडी के साथ 3-4 घंटे तक गाड़ी चलाता रहा. बाद में उसने उसके शरीर को अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर में डाल दिया.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, निक्की की मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि उसकी कमर और पैरों में चोटें आई थीं. माना जा रहा है कि कार के अंदर वो साहिल से लड़ने की कोशिश कर रही थी. निक्की के शव को ठिकाने लगाने के बाद साहिल दूसरी महिला से शादी करने चला गया. हत्या के 8-10 घंटे बाद साहिल की शादी हो गई. पुलिस के मुताबिक शादी और फंक्शन के दौरान साहिल के हाव-भाव बिल्कुल सामान्य थे.

Advertisement

14 फरवरी को निक्की का शव ढाबे के रेफ्रिजरेटर से बरामद किया गया. निक्की के पिता ने सहिल के लिए फांसी की सजा की मांग की है.

वीडियो: सोशल लिस्ट: निक्की यादव की हत्या के बाद वायरल CCTV, साहिल गहलोत, लिव-इन पर क्या बातें हुईं ?

Advertisement