कैमरे की जानकारी मिलने के बाद पूरा परिवार कैमरे से सामने खड़ा हो गया (तस्वीर सौजन्य- नेली बार्कर फेसबुक)
किसी भी होटल में कमरे में हिडन कैमरे का मिलना एक आम बात है. गाहे-बगाहे कई बार ऐसी खबरें मिल जाती हैं कि फलाने जगह, फलाने होटल में कैमरा मिला. जिसके बाद लोगों के साथ सबसे बड़ी समस्या बन जाती है कि विश्वास किस पर किया जाए. उसके बाद बड़ी-बड़ी कंपनियां लिस्ट में आई. कस्टमर को उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनके साथ ऐसा कुछ नहीं होगा. कंपनियों ने अच्छा काम भी किया लेकिन इसे बावजूद कुछ घटनाएं खबरों में आ जाती हैं जो ग्राहकों के विश्वास पर सीधा-सीधा प्रहार होता है. वे कन्फ्यूज़ हो जाते हैं कि आखिर विश्वास किस पर करें. सर्विस और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बड़ा नाम है AIRBNB का. ये कंपनी लोगों के रुकने के लिए कमरा, फ्लैट और घर मुहैया कराती है. एक खबर आयरलैंड से आई है. न्यूज़ीलैंड का एक परिवार छुट्टियां मनाने वहां पहुंचा था. उन्होंने AIRBNB के ज़रिए ही रुकने के लिए एक फ्लैट बुक किया था. फ्लैट में रहने के दौरान उन्हें पता चला कि घर में कैमरा छिपा हुआ है और उससे लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है. नेल बार्कर और एंड्रयू बार्कर के मुताबिक वो अपने चार बच्चों और भतीजी के साथ 14 महीने के ट्रिप पर थे. फिर जब वो कमरे में अनपैकिंग करने बाद वाईफाई के सिग्नल को ढूंढने की कोशिश कर रहे थे. तभी उनकी नज़र एक डिवाइस पर पड़ी जिसपर
'आईपी कैमरा' लिखा था. जिसके बाद एंड्रयू को समझने में देर नहीं लगी कि घर की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वो पेश से खुद आईटी कंपनी में काम करते हैं इसीलिए उन्हें आसानी से कैमरा पकड़ लिया. फ्लैट में कैमरे की जानकारी मिलने पर नेली बार्कर ने कहा:
ये एक ऐसा झटका था हमारे लिए, ये वास्तव में एक भयानक अहसास था. कैमरा लाउज में था और कैमरे का व्यू सारे एरिया को कवर कर रहा था. कैमरे की जानकारी मिलने के बाद उनके बच्चे डर गए थे. कैमरा दिखने के बाद मैं अपने पति को इस तरह से देख रही थी मानो कुछ गलती की हो, हमें लगा कि हम शर्म से डूब जाएंगे. फिर हमने फैसला किया हम इससे नहीं डरेंगे और फिर पूरा परिवार कैमरे के सामने खड़ा हो गया.
उन्होंने कैमरे के बारे में रिपोर्ट करने के लिए एयरबीएनबी से कॉन्टैक्ट किया. जिसके बाद कस्टमर केयर से भी उन्हें कोई खास मदद नहीं की. उल्टा वो ये कहने लगे कि अगर 14 दिन से पहले हमने अपने बुकिंग कैंसिल की तो हमारे पैसे वापिस नहीं मिलेंगे. जिसके बाद परिवार ने प्रॉपर्टी के मालिक को फोन किया. जिसपर उन्होंने कहा कि फ्लैट में एक ही कैमरा लगा हुआ है.
माथापच्ची करने के बाद परिवार पास के होटल में रहने चला गया. उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे मामले पर प्रॉपर्टी मालिक और कंपनी का, दोनों का रिस्पॉन्स काफी निराशाजनक था. मामाला मीडिया में आया तो AIRBNB की आंख खुली. उन्होंने भी आधिकारिक बयान दिया:
हमने अपने प्लैटफॉर्म से इस प्रॉपर्टी को हमेशा के लिए हटा दिया है. ये घटना हमारे लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसी चीज़ें हमारे स्टैंडर्ड के खिलाफ है. हमने परिवार से माफी मांग ली है. उनके पूरे पैसे वापिस किए जा चुके हैं. हमारे 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं तो अलग-अलग जगहों पर हमारी सेवाओं का लाभ लेते हैं. ऐसी घटना हमारे साथ बिल्कुल रेयर है.
ऐसी घटनाएं वाकई में लोगों को असहज कर देती है कि आखिर में भरोसा किस पर करें. क्योंकि भारत में भी ये कंपनी बड़े पैमाने पर काम कर रही है. ऐसे में लोगों की प्राइवसी का कंपनी अगर ख्याल नहीं रखेगी तो लोगों का किसी भी कंपनी पर विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा.