The Lallantop

वेस्ट इंडियन अमेरिकन डे परेड में फायरिंग, 5 लोग घायल, पुलिस ने कहा- सोची समझी साजिश

New York’s West Indian American Day Parade: पुलिस अधिकारियों ने परेड में मौजूद लोगों से कहा है कि वो पुलिस को गोलीबारी के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो फ़ुटेज उपलब्ध कराएं. जिससे आरोपी को पकड़ा जा सके.

Advertisement
post-main-image
न्यूयॉर्क के सीनेटर चक शूमर भी उस समय परेड में मार्च कर रहे थे. (प्रतीकात्मक तस्वीर - इंडिया टुडे)

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक वेस्ट इंडियन-अमेरिकन डे परेड के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस हमले में पांच लोगों के घायल होने की ख़बर है (Five people were shot at West Indian American Day Parade). पुलिस का कहना है कि ये हमला कुछ व्यक्तियों के एक ख़ास ग्रुप को निशाना बना कर किया गया है. पुलिस ने बताया कि पांच घायलों में से दो की हालत गंभीर है. जबकि अन्य तीन के बचने की उम्मीद है. गोलीबारी के बाद आरोपी मौक़े से फरार हो गया है. ये घटना कैरेबियाई संस्कृति के दुनिया के सबसे बड़े वार्षिक उत्सव परेड में हो रही हिंसाओं का ताज़ा उदाहरण है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूयार्क पुलिस विभाग के एक अधिकारी जॉन चेल ने बताया कि हमला जानबूझकर किया गया था. ये कोई अचानक हुई घटना नहीं थी. परेड घटना के कई घंटे पहले शुरू हुई थी. इसमें हज़ारों लोगों ने भाग लिया. इन लोगों ने न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन के मुख्य मार्गों में से एक ईस्टर्न पार्कवे पर डांस और मार्च किया. उम्मीद थी कि ये रात तक जारी रहेगी, लेकिन फिर ये गोलीबारी की घटना हो गई. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, जब गोलियां चलीं, उस समय पास में मौजूद उनके एक वीडियोग्राफर ने देखा कि कम से कम दो लोगों का इलाज किया जा रहा है. उनके चेहरे और हाथ पर चोटें आई हैं.

पुलिस अधिकारी जॉन चेल ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वो पुलिस को गोलीबारी के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो फ़ुटेज उपलब्ध कराएं. जिससे आरोपी को पकड़ा जा सके. परेड में शामिल कुछ लोग हिंसा से घबरा भी गए. परेड में मौजूद एक महिला जलिसा बेली ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया,

Advertisement

ये बहुत भयानक है. कोई इतने सारे बच्चों, बुजुर्गों के सामने बंदूक कैसे चला सकता है. मुझे पता है कि इस परेड में हिंसा का इतिहास रहा है. लेकिन हाल के सालों में चीज़ें शांतिपूर्ण रही हैं. हमें उम्मीद थी कि वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होगी, जिससे शायद ये घटनाएं ख़त्म हो जाए.

न्यूयॉर्क के सीनेटर चक शूमर भी उस समय परेड में मार्च कर रहे थे और उन्होंने परेड में चलकर रास्ता पूरा भी किया. उन्होंने X पर पोस्ट किया,

ब्रुकलिन में वेस्ट इंडियन डे फेस्टिवल और परेड में मार्च के दौरान हुई गोलीबारी से मैं दुखी और परेशान हूं. घटनास्थल पर मौजूद हमारे फ़र्स्ट रिस्पॉन्स टीम को धन्यवाद. मैं प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं. हमें अमेरिका में गन वायलेंस को ख़त्म करने के लिए काम करते रहना चाहिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें - ब्राजील में X के बंद होने की पूरी कहानी समझिए

क्यों होती है परेड?

ये परेड एक सालाना लेबर डे इवेंट है. 57 सालों से ये चल रहा है. ईस्टर्न पार्कवे के लोगों द्वारा अलग तरह के पहने गए कपड़ों और रंग-बिरंगे झंडों से ये इवेंट इलाक़े को भर देती है. इसमें भाग लेने वाले लोग सोका और रेगे म्यूज़िक बजाने वाले स्पीकरों के साथ अलग तरह की झांकियां निकालते हुए मुख्य मार्ग पर आगे बढ़ते हैं. परेड में आमतौर पर भारी भीड़ उमड़ती है. ये भीड़ क्राउन हाइट्स से ब्रुकलिन म्यूज़ियम तक लगभग 3.2-किलोमीटर के रास्ते पर कतार में खड़ी होती है.

आयोजकों के अनुसार, वेस्ट इंडियन अमेरिकन डे परेड की जड़ें पारंपरिक समय पर होने वाले प्री-लेंट कार्निवल समारोहों में हैं. हालांकि, ये एक खुशी का मौक़ा होता है. लेकिन हालिया कुछ सालों में इसमें हिंसा देखने को मिली है. 2016 में भी परेड मार्ग के पास दो लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे. उससे एक साल पहले यानी साल 2015 में तत्कालीन गवर्नर एंड्रयू कुओमो के सहयोगी कैरी गेबे को परेड से पहले उत्सव के दौरान सिर में गोली मार दी गई थी. इसके नौ दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई थी.

वीडियो: एपी ढिल्लों के घर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने पोस्ट में सलमान खान के बारे में क्या लिखा?

Advertisement