The Lallantop

भारतीय सेना के वाइस चीफ अचानक क्यों बदल दिए गए?

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच चीन से सटी LAC की निगरानी का जिम्मा किस सेनाधिकारी को मिला?

Advertisement
post-main-image
(बाएं-दाएं) लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र और लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू. (तस्वीरें- इंडिया टुडे)

भारतीय सेना के बड़े पदों में फेरबदल किया गया है. लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार सेना के नए उप-प्रमुख नियुक्त किए गए हैं. मौजूदा उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू का ट्रांसफर हो गया है. उन्हें भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर के तौर पर भेज दिया गया है. वहीं सेंट्रल कमांड में भी बदलाव किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सेना के बड़े पदों में बदलाव

इंडिया टुडे से जुड़े मनजीत नेगी की रिपोर्ट के मुताबिक बीएस राजू का उप-प्रमुख का कार्यकाल 10 महीने का ही था. उन्होंने मई 2022 में ये पद संभाला था. अब सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर के रूप में उनका कार्यकाल आठ महीने का होगा. फिलहाल इस कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर हैं. वो आने वाली 28 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं.

वहीं एमवी सुचेंद्र कुमार इस समय सेना के रणनीति मामलों के उप-प्रमुख हैं. इससे पहले वो कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर सेना में सेवाएं दे चुके हैं. इनमें व्हाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) का पद भी शामिल है. सुचेंद्र कुमार ने 13 अक्टूबर, 2020 को ये पद संभाला था. बता दें कि सेना के 16वें फौजी दस्ते को व्हाइट नाइट कोर्प्स भी कहा जाता है. इस कमान की तैनाती जम्मू-कश्मीर में रहती है. वहां की सुरक्षा व्यवस्था में व्हाइट कोर्प्स की भूमिका अहम रही है. एमवी सुचेंद्र कुमार से पहले लेफ्टिनेंट हर्ष इस कमान का नेतृत्व कर रहे थे.

Advertisement

वहीं लेफ्टिनेंट जनरल एनएसआर सुब्रमणि को सेना कमांडर के पद पर प्रमोट किया गया है. उन्हें लखनऊ में अगले केंद्रीय सेना कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है. मौजूदा समय में वो उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ हैं. सुब्रमाणि इन्फैंट्री ऑफिसर हैं और उन्हें एक कठोर टास्कमास्टर के रूप में जाना जाता है. बता दें कि सेना की सेंट्रल कमान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच सेंट्रल सेक्टर में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC की निगरानी करती है. अब इसका जिम्मा सुब्रमाणि के पास में रहेगा.

वीडियो: तारीख: पुलिस और आर्मी की मुठभेड़ में जब CM की कुर्सी गई!

Advertisement
Advertisement