The Lallantop

प्लेन क्रैश सामने से देखने वाले ने जो बताया, सुनकर कांप जाएंगे!

'हवा में पलटे खाए... वो लपटों के बीच चिल्ला रहा था...'- दो लोगों की आंखों-देखी

Advertisement
post-main-image
नेपाल प्लेन क्रैश पर चश्मदीद ने क्या बताया? (फोटो-आजतक)

नेपाल में हुए विमान हादसे को लेकर एक चश्मदीद का बयान सामने आया है (Nepal Plane Crash Eye Witness). वो बताता है कि उसने क्रैश साइट पर किसी की रोते हुए आवाज सुनी... वो मदद के लिए आवाज लगा रहा था. शख्स ने बताया कि प्लेन में आग लगी हुई थी और लपटें इतनी तेज थीं कि कोई मलबे के पास नहीं जा सका.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

AP न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय निवासी बिष्णु तिवारी प्लेन क्रैश के बाद रेस्क्यू टीम की मदद करने घटनास्थल पर पहुंचे. बिष्णु ने बताया कि घने धुएं और भयंकर आग की वजह से कुछ नहीं दिख रहा था. वो कहते हैं-

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हम मलबे के पास नहीं जा सके. मैंने एक आदमी को मदद के लिए रोते हुए सुना, लेकिन आग की लपटों और धुएं की वजह से हम उसकी मदद नहीं कर पाए.

Advertisement

एक अन्य चश्मदीद गौरव गुरुंग हादसे के वक्त कुछ दूरी पर अपने घर की छत पर खड़े थे. उन्होंने प्लेन को क्रैश होते देखा. वो बताते हैं कि प्लेन हवा में तेजी से घूम रहा था. गौरव के मुताबकि, प्लने आगे की तरफ से जमीन पर जा गिरा और खाई में जाकर क्रैश हो गया. 

हादसा किस वजह से हुआ इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, घटना के वक्त मौसम साफ था. 

बता दें, येती एयरलाइंस का ये विमान पोखरा हवाई पट्टी पर लैंड करते समय क्रैश हुआ. विमान पोखरा घाटी में सेती नदी की खाई में गिर गया. ये हादसा 15 जनवरी को 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ. खबर है कि लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले ही प्लेन क्रैश हो गया. अब तक 69 शव बरामद किए जा चुके हैं. 

Advertisement

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि विमान में 15 विदेशी नागरिकों समेत कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. विदेशियों में पांच भारतीय, चार रूसी, दो दक्षिण कोरियाई और आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस का एक-एक नागरिक था. प्लेन क्रैश में पांचों भारतीयों की मौत हो गई.

वीडियो: Nepal Plane Crash: नेपाल में 68 यात्रियों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, अबतक क्या-क्या पता लगा?

Advertisement