The Lallantop

NEET पेपर लीक के आरोपी को 'पुरस्कार' देते दिखे डिप्टी CM सम्राट चौधरी, तस्वीर पर जवाब भी आ गया

RJD ने X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'नीट परीक्षा पेपर लीक घोटाले का मुख्य आरोपी बिहार के उपमुख्यमंत्री के साथ.'

Advertisement
post-main-image
RJD द्वारा जारी की गई सम्राट चौधरी के साथ NEET परीक्षा लीक के आरोपी अमित आनंद की तस्वीर. (@RJDforIndia)

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की एक तस्वीर जारी की है, जिसमें NEET परीक्षा लीक करने का आरोपी उनके साथ खड़ा दिख रहा है. तस्वीर में सम्राट चौधरी आरोपी अमित आनंद को ‘पुरस्कृत’ करते नज़र आ रहे हैं. RJD ने अपने X हैंडल पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“नीट परीक्षा पेपर लीक घोटाले का मुख्य आरोपी बिहार के उपमुख्यमंत्री के साथ.”

सम्राट चौधरी की सफाई

RJD के आरोपों पर सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने NEET परीक्षा लीक के आरोपी से संबंधों के दावे को नकार दिया है. उन्होंने कहा,

Advertisement

“राजनीतिक तौर पर कोई मिला हो तो मिल सकता है. लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मैं किसी से संबंध नहीं रखता.”

इससे पहले कल, 20 जून को बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव पर NEET परीक्षा को लेकर  गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने आरोप लगाया है कि पटना स्थित एग्जाम सेंटर से पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के निजी सचिव का हाथ है. सिन्हा ने तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार (Pritam Kumar) पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में गिरफ्तार सिकंदर यादवेंदु, प्रीतम कुमार का रिश्तेदार है.

यह भी पढ़ें: NEET पर गरमाई बिहार की सियासत, डिप्टी CM विजय सिन्हा बोले-'तेजस्वी के इशारे पर हुआ पेपर लीक...'

Advertisement

सिन्हा के आरोपों के 24 घंटे बाद RJD ने पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी की तस्वीर शेयर की जिसमें एक आरोपी को वो पुरस्कार देते दिख रहे हैं. मीडिया ने जब विजय कुमार सिन्हा से इस पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने RJD के आरोपों को देखा नहीं है, लेकिन तेजस्वी यादव ये सब जनता को बरगलाने के लिए कर रहे हैं.

बिहार तक से बात करते हुए उन्होंने कहा,

“अगर प्रमाण है तो उपलब्ध कराएं ना. तेजस्वी यादव अपना जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं. बरगलाने का खेल क्यों खेल रहे हैं. हालांकि, मैंने अब तक उनके आरोप देखे नहीं हैं.”

NEET परीक्षा लीक

बिहार पुलिस की इकॉनमिक ऑफेंस यूनिट (EOU) को इस बात के सबूत मिले हैं कि NEET UGC 2024 की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हुए थे. 5 मई परीक्षा का आयोजन हुआ था. लेकिन 4 मई को ही कुछ अभ्यर्थियों को पेपर मिल गया था. EOU का दावा है कि सिकंदर ने कई अभ्यर्थियों को पहले से प्रश्नपत्र देकर उसके उत्तर याद करवाए थे.

इंडिया टुडे को इससे पहले सिकंदर यादवेंदु और अरविंद यादव का कबूलनामा मिला था. जिसमें दोनों ने पेपर लीक की बात स्वीकर कर ली है. साथ इस मामले में एक ‘मंत्री जी’ का नाम सामने आया है. इससे पहले 5 मई को पुलिस ने NHAI गेस्ट हाउस से रीना यादव को गिरफ्तार किया था. EOU को तब गेस्ट हाउस से एक OMR शीट भी मिली थी. गेस्ट हाउस के रजिस्टर में रीना के बेटे अनुराग का नाम लिखा है, जिसके आगे 'मंत्री जी' लिखा है. सिकंदर समस्तीपुर का रहने वाला है. और रांची में ठेकेदारी करता था. 2012 में वो जूनियर इंजीनियर बना. वो 3 करोड़ रुपये के LED घोटाले में आरोपी था और जेल भी जा चुका है.

 

वीडियो: NEET Paper Leak: विजय सिन्हा ने पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव का नाम लिया

Advertisement