The Lallantop

हरियाणा के CM बने नायब सिंह सैनी, साथ में इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

मंगलवार, 12 मार्च को मनोहर लाल खट्टर ने CM पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया.

Advertisement
post-main-image
हरियाणा के CM पद की शपथ लेते नायब सिंह सैनी

कुरुक्षेत्र से BJP सांसद नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. नायब सिंह सैनी के अलावा पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. हरियाणा कैबिनेट में शामिल होने वाले पांचों विधायक खट्टर कैबिनेट में भी थे. मंत्री पद की शपथ लेने वाले वे पांच विधायक हैं- कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, निर्दलीय विधायक रंजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल.

Advertisement

मंगलवार, 12 मार्च को मनोहर लाल खट्टर ने CM पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया. नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के CM पद की शपथ लेने से पहले मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के पैर छुए. नायब सिंह सैनी OBC का प्रमुख चेहरा माने जाते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- नायब सिंह सैनी के जरिए OBC वोट बैंक पर BJP का निशाना, हरियाणा के नए CM से जुड़ी दिलचस्प बातें

हरियाणा कैबिनेट में शामिल अन्य मंत्रियों के बारे में

हरियाणा की नई कैबिनेट में विधायक कंवरपाल सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. कंवरपाल हरियाणा के यमुनानगर जिले के रहने वाले हैं. वो इससे पहले हरियाणा कैबिनेट में शिक्षा मंत्री और वन मंत्री रह चुके हैं. इसके अलावा वो हरियाणा विधानसभा के स्पीकर भी रहे हैं.

हरियाणा के बल्लभगढ़ से BJP विधायक मूलचंद शर्मा खट्टर सरकार में परिवहन और खनन मंत्री रहे हैं. उन्होंने फिर से मंत्री पद की शपथ ली है. वह लगातार अपनी सीट से दूसरी बार विधायक बने थे.

Advertisement

रंजीत सिंह चौटाला खट्टर सरकार में ऊर्जा और बिजली मंत्री रहे हैं. रनिया सीट से वह निर्दलीय विधायक हैं.

लोहारू सीट से विधायक जय प्रकाश दलाल ने भी हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. 2014 में बीजेपी में शामिल होने वाले जय प्रकाश दलाल पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी किसान सेल के प्रभारी, जींद जिला प्रभारी जैसे कई पदों पर रह चुके हैं. वह हरियाणा सरकार में कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी, मत्स्य पालन मंत्री रहे हैं.

वहीं  बावल से विधायक डॉ. बनवारी लाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वो हरियाणा कैबिनेट में सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं. बनवारी लाल अनुसूचित वर्ग का मुख्य चेहरा हैं.

वीडियो: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा, टूट गया BJP-JJP का गठबंधन

Advertisement