The Lallantop

नसीरुद्दीन ने कहा, विराट बेस्ट बैट्समैन, लेकिन सबसे बुरे बर्ताव वाले खिलाड़ी भी हैं

नसीरुद्दीन शाह ने ये भी कहा कि वो देश छोड़कर नहीं जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि विराट कोहली दुनिया के बेस्ट बैट्समैन हैं. मगर उनका बर्ताव उन्हें सबसे खराब खिलाड़ी बनाता है.
नसीरुद्दीन शाह को लगता है कि विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बैट्समैन हैं. मगर नसीरुद्दीन को विराट के लिए बस इतना ही नहीं लगता. उनको ये भी लगता है कि विराट दुनिया के सबसे बदतमीज खिलाड़ी हैं. सबसे बुरा बर्ताव करने वाले प्लेयर.
विराट ने किया क्या था? भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया खेलने गई है. वहां पर्थ में दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है दोनों मुल्कों के बीच. 17 दिसंबर, यानी मैच का चौथा दिन. ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन टिम पेन खेल रहे थे. पांचवें विकेट के लिए उनके और उस्मान ख्वाजा के बीच बढ़िया पार्टनरशिप हो गई थी. इंडियन बॉलर्स इस पार्टनरशिप को तोड़ नहीं पा रहे थे. कोहली हो गए फ्रस्ट्रेट. इसी फ्रस्ट्रेशन के बीच चल रहा था 71वां ओवर. पेन स्ट्राइक पर थे. सिंगल लेने के लिए वो दौड़े. दौड़कर नॉन-स्ट्राइकर ऐंड पर पहुंचे. ठीक इसी वक्त कोहली सनसनाते हुए टिम के पास पहुंचे. फिर टिम के आगे आगे सीना तानकर खड़े हो गए. दोनों की बहस भी हुई. अंपायर थे क्रिस गाफने. दोनों खिलाड़ियों को भिड़ते देखकर उनको गुस्सा आया. अंपायर ने दोनों को शांत कराते हुए कहा- हो गया, हो गया. आइए, खेल खेलिए अपना. आप दोनों कैप्टन हैं. नसीरुद्दीन ने पूरी बात क्या लिखी? विराट के इस अग्रेशन पर ही शायद नसीरुद्दीन शाह को गुस्सा आया. उन्होंने फेसबुक पर लिखा-
विराट कोहली न केवल दुनिया के बेहतरीन बैट्समैन हैं, बल्कि वो दुनिया में सबसे बुरा बर्ताव करने वाले खिलाड़ी भी हैं. उनमें क्रिकेट की जो प्रतिभा है, वो उनकी आक्रामकता और बदतमीजी के आगे फीकी पड़ जाती है. और हां, मेरा देश छोड़कर जाने का भी कोई इरादा नहीं है.
Virat K is not only the worlds best batsman but also the worlds worst behaved player. His cricketing brilliance pales...
Posted by Naseeruddin Shah
on Sunday, December 16, 2018
विराट ने फैन से कहा था, देश छोड़कर चले जाओ ये देश छोड़कर जाने वाली बात भी तंज़ में लिखी गई थी. नवंबर की बात है. विराट एक ऐप लॉन्च कर रहे थे. लॉन्च करते हुए अपने फैन्स के साथ लाइव इंटरेक्ट कर रहे थे. किसी ने लिख दिया कि विराट ओवररेटेड बैट्समैन हैं. साथ में ये भी लिखा कि उसको इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ज़्यादा पसंद हैं. इसपर विराट को गुस्सा आया. उन्होंने कहा-
मुझे नहीं लगता कि आपको भारत में रहना चाहिए. जाइए और कहीं और रहिए. क्यों आप हमारे देश में रह रहे हैं और बाकी देशों से प्यार कर रहे हैं? आप मुझे पसंद नहीं करते, कोई बात नहीं. मुझे नहीं लगता कि आपको हमारे देश में रहकर बाकी चीजों की पसंद करना चाहिए. अपनी प्राथमिकताएं सही कर लीजिए.
विराट कोहली जाकर टिम पेन के आगे खड़े हो गए. दोनों को शांत कराने अंपायर को आना पड़ा (फोटो: ट्विटर)
विराट कोहली जाकर टिम पेन के आगे खड़े हो गए. दोनों को शांत कराने अंपायर को आना पड़ा (फोटो: ट्विटर)

गावस्कर को भी गुस्सा आया नसीरुद्दीन शाह अकेले नहीं हैं जिन्हें फील्ड पर विराट का बर्ताव देखकर गुस्सा आया हो. सुनील गावस्कर को भी उनका व्यवहार अखरा. गावस्कर ने कहा-
भारतीय टीम के खिलाड़ी कोई संत नहीं हैं. उन्होंने शुरू की है ऑस्ट्रेलिया में ये स्लेज़िंग जंग. अब उन्हें इसका सामना करने को भी तैयार रहना होगा. ऐसी स्थितियों में हम हमेशा हारेंगे. ऑस्ट्रेलिया को तो ऐसे खेलने की आदत है, मगर हमें नहीं है. इस तरह से क्रिकेट खेलना हमारे डीएनए में नहीं है. आपको ये भी सोचना होगा कि क्या टीम का हर सदस्य इसको झेल सकता है? यहां भी हमने शुरू की है (स्लेज़िंग).



वीडियो: जब बल्लेबाज़ इंटरनेशनल मैच में एल्युमिनियम का बैट लेकर खेलने लगा

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement