The Lallantop

PM मोदी ने प्लास्टिक की जो जैकेट पहनी, पता है वो बनती कैसे है?

बताया जा रहा है कि अब सेना के जवानों के लिए भी तकनीक से कपड़े बनेंगे.

Advertisement
post-main-image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो: संसद टीवी)

नेताओं के कपड़े हमेशा से चर्चा में रहे हैं. हाल फिलहाल में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सफेद टी-शर्ट की खूब चर्चा हुई. समय-समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के कपड़ों की भी चर्चा होती रही है. अब उनकी एक जैकेट की चर्चा हो रही है. ये प्लास्टिक की बनी है! सच में प्लास्टिक की ही बनी है. आइए, आपको सब समझाते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कहां से आई ये जैकेट?

ये जैकेट प्लास्टिक को रिसाइकल कर बनाई गई है. पर्यावरण को ध्यान में रखकर आजकल ऐसा खूब हो रहा है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ये जैकेट पहनी. इसे कूड़े में फेंकी गई प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल करके बनाया गया है. नीले रंग की इस जैकेट को पहनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को संसद पहुंचे. 

दरअसल, 6 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'इंडिया एनर्जी वीक 2023' के उद्धघाटन के लिए बेंगलुरु पहु्ंचे थे. तब ये जैकेट उन्हें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैधा ने गिफ्ट की थी. 

Advertisement
जैकेट बनी कैसे? 

प्लास्टिक से बनी जैकेट पहनने का मकसद तो साफ है. पर्यावरण की सुरक्षा. 'इंडिया एनर्जी वीक 2023'  का मकसद भी यही था. इसमें ऐलान भी हुआ कि इंडियन ऑयल अब अपने कर्मचारियों और सेना के जवानों के लिए इसी तरह से प्लास्टिक को रिसाइकल कर कपड़े बनाएगी. इसके लिए कंपनी दस करोड़ से ज्यादा प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकल करेगी. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के फाइबर बनाने के लिए पहले कूड़े से प्लास्टिक की बोतलों को जमा किया जाता है. एक जगह इक्कठ्ठा करने के बाद उन्हें पानी से अच्छी तरह से धोकर सुखाया जाता है. फिर उन्हें छोटे छोटे टुकड़ो में तोड़ा जाता है. तोड़ने के बाद इन टुकड़ों को पिघलाया जाता है. इससे तैयार होती हैं माइक्रो प्लेट्स. इन्हीं माइक्रो प्लेट्स से कपड़ो की बुनाई के लिए धागे बनाए जाते हैं. बताया जाता है कि कपड़े गुणवत्ता में वर्जिन पॉलिएस्टर से मेल खाते हैं. लेकिन इसके निर्माण में काफी कम संसाधन लगते है और इससे कॉर्बन डाईऑक्साईड भी कम निकलती है. 

वीडियो: प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तानी बहन ने मां हीराबेन के निधन पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement