The Lallantop

प्रेमी-प्रेमिका गरीबों को फंसाते, खून निकालकर बेच देते, कैसे पकड़ा गया खून का 'काला कारोबार'?

Bihar में एक Blood Bank के पास से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. कहा जा रहा है कि दोनों गरीबों से ढाई हजार में खून खरीदते थे, और आठ से दस हजार रुपये में बेच देते थे. कैसे करते थे ये काम और कैसे पकड़ा गया स्कैम?

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने खून का काला धंधा करने वाले एक बड़े गिरोह के मास्टरमाइंड को पकड़ा है. (Image: India Today )

बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur, Bihar) में खून के ‘काले कारोबार’ का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक लड़का और एक लड़की, दोनों रिलेशनशिप में हैं. आरोप हैं कि दोनों गरीब लोगों को बहला-फुसलाकर उनसे खून लेते थे. और फिर इमरजेंसी में उसे कई गुना ज्यादा कीमत पर बेच देते थे (Blood money scam).

Advertisement

आजतक से जुड़े मणि भूषण शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में ब्लड बैंक के कर्मियों के शामिल होने की बात भी कही जा रही है. बताया जा रहा है कि SKMCH, मुजफ्फरपुर ब्लड बैंक के पास से पुलिस ने मो. इमरान और मुस्कान परवीन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों गरीबों से ढाई हजार रुपये में खून खरीदते थे, और आठ से दस हजार रुपये में बेच देते थे.

बताया जा रहा है कि इमरान अस्पतालों में ऐसे मरीजों की तलाश करता था, जिन्हें खून की सख्त जरूरत हो. वहीं मुस्कान परवीन छपरा और कुछ शहरों के अस्पतालों पर नजर रखती थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ‘30 सेकेंड में 3 घंटे की मेहनत पर नंबर दे दिए’ इस टीचर की वायरल रील पर बुरा भड़के लोग

इस बारे में सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मुजफ्फरपुर पुलिस ने खून का काला धंधा करने वाले एक बड़े गिरोह के मास्टरमाइंड को पकड़ा है. जो शहर के निजी अस्पतालों से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में, ये काम कर रहे थे. आगे बताया कि धंधे में शामिल इमरान अपनी प्रेमिका मुस्कान परवीन के साथ इसे अंजाम देता था. जिसमें प्रेमिका भोली-भाली महिलाओं को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया करती थी. और एवज में मोटी रकम कमाया करती थी.

जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली. सिटी एसपी ने आगे बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया. और कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सबूत भी जुटाए हैं. ये भी बताया जा रहा है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खून की अवैध खरीद-फरोख की बात कबूूल कर ली है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

Advertisement

वीडियो: PM मोदी की रैली के बाद भी पाटलिपुत्र सीट के एक गांव के लोग नाराज क्यों?

Advertisement