The Lallantop

फोन चोरी की शिकायत करने थाने गया शख्स, पुलिसवालों ने करवाई ढाई घंटे जूता पॉलिश

मुजफ्फरनगर का मामला.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
यूपी में पुलिस की बदसलूकी के किस्से नए नहीं हैं. सिर्फ यूपी ही क्यों. ये हाल तो कई जगहों का है. ज्यादातर लोगों को पुलिस के पास जाने से डर लगता है. फिर चाहे शिकायत करने की बात ही क्यों न हो. यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस वालों की एक घटिया करतूत सामने आई है. एक बंदे का फोन चोरी हुआ. शिकायत करने मुजफ्फरनगर के चरथावल थाने गया. पुलिसवालों ने बिना कोई इंपॉर्टेंस दिए बंदे को थाने से भगा दिया. शिकायत करने गए बंदे ने कहा, 'मेरे पास दूसरा मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं, मोची हूं, गरीब आदमी हूं.' नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक, पुलिस वालों को जैसे ही पता चला कि शिकायत करने आया बंदा मोची है. पुलिसवालों को तेवर चेंज हो गए. पुलिसवालों ने कई सारे जूते शिकायत करने आए बंदे के सामने रख पॉलिश करने के लिए कहा. आरोप है कि पुलिसवालों ने शिकायतकर्ता से ढाई घंटे जूते पॉलिस करवाए. पीड़ित शख्स ने पुलिसवालों के सामने कई बार हाथ जोड़े. लेकिन ताकत जल्दी सुनती कहां है. फोन चोरी की शिकायत तो दूर जूते पॉलिश न करवाने की दरख्वास्त तक पुलिसवालों ने नहीं सुनी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement