चलो पीएम के ''बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'' नारे का असर किसी पर तो पड़ा. उससे ज्यादा खुशी की बात ये है कि कानपुर के मुस्लिम हाजियों ने बड़ा नेक काम किया. नवरात्र अपने तरीके से मनाया. करीब 50 कन्याओं का भोज कराया.

और साफ साफ ये बताया भी. कि हम पीएम मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे से इंस्पायर होकर बेटियों के लिए भोज का इंतजाम किए हैं.

आज राम नवमी है. कानपुर के दुर्गा मंदिर में नजारा एकदम बदला हुआ दिखा. मुस्लिम समुदाय के लोग यहां इकट्ठा हुए. कन्या भोज कराया. और बताया कि एक पहल पीएम ने की. अब हमको उनका सपना पूरा करना चाहिए. कन्या चाहे जिस धर्म की हो. उन्हें पढ़ाना, बढ़ाना हमारा फर्ज है.
