The Lallantop

हैलोवीन पार्टी में जाने से क्या मुस्लिम लड़कियां गंदी हो जाएंगी?

एक बाप ने अपनी बेटी को बहुत पीटा और फिर बेटी ने वो किया, जो उसे हर हाल में करना चाहिए था.

Advertisement
post-main-image
Source : Reuters, Symbolic Image
अमेरिका में एक बाप ने अपनी बिटिया को मरने की हद तक मारा-पीटा. उसकी गलती बस इतनी थी कि वो दोस्तों के साथ हैलोवीन पार्टी में जाना चाहती थी. और घरवालों की बिना परमिशन चली गई थी. गौहर रहमान. दिल के डॉक्टर हैं. अमेरिका के स्टैंडिश में काम करते हैं. उनकी जड़े तो पाकिस्तान में हैं, पर काम के सिलसिले में अमेरिका में टिके हैं. उनकी 18 साल की बिटिया है. पिछले साल की बात है. बिटिया दोस्तों के साथ हैलोवीन पार्टी अटेंड करना चाहती था. लेकिन उसे पता था कि घर से परमिशन नहीं मिलेगी. फिर भी उसने पेरेंट्स से पूछा. होना वही था जो उसने सोच रखा था. परमिशन मिली नहीं. तो फिर बहाना बना दिया. घर से निकली सादे कपड़ों में ये बोलकर कि अपने किसी दोस्त के घर जा रही है. रात के 9 बजे तक आ जाएगी. पर कहीं और कट ली. उसका प्लान नाइट आउट का था. वो पहले अपने दोस्त के घर गई. वहां कपड़े चेंज किए. पार्टी वाले कपड़े पहने और फिर निकल पड़ी पार्टी में. वहां उसकी मुलाकात एक दोस्त से हुई. वो दोस्त लड़का था. पार्टी खत्म होने के बाद वो घर जाने के बजाए उस दोस्त के साथ उसके घर चली गई. इधर घरवाले फोन पर फोन कर रहे थे. परेशान होकर उसने फोन उठाया और सच बता दिया कि वो पार्टी में है. डॉक्टर रहमान का पारा चढ़ गया. उसने बिटिया को वापस आने को कहा. उसने मना कर दिया. फिर उसने पार्टी का पता मांगा. वो पता देना चाहती नहीं थी, इसलिए '11 बजे तक वापस आ जाउंगी' ऐसा कहकर उसने फोन काट दिया. अगले दिन सुबह 11 बजे उसकी नींद खुली. फोन चेक किया तो होश उड़ गए. घर के फोन कॉल्स और मैसेज से फोन भरा हुआ था. उसने वापस कॉलबैक नहीं किया. और घर के लिए निकल गई. रास्ते में ही अब्बू-अम्मी मिल गए. रहमान निकला कार से और बिटिया के बाल पकड़ दे मारा कार पर. उसके बाद कार में बिठाया. और फिर कार की बैक सीट पर भी दो-तीन बार उसका सर पटक दिया. और उसे वैश्या कहा. रहमान ने आगे कहा, 'मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि तुमने एक लड़के के घर में रात बिताई है.' घर पहुंचने के बाद रहमान ने वापस से बिटिया के बाल पकड़ लिए और घसीटते हुए घर के अंदर ले गए. अम्मी कहे जा रही थीं कि अब्बू को सॉरी बोल दो और मारने के लिए मना करो. इधर रहमान ने लात-जूतों से बच्ची को मारना शुरू कर दिया. उसने उसे खड़ा होने को कहा. वो खड़ी हुई और फिर से रहमान उसे मारने लगा. जिससे वापस वो जमीन पर लुढ़क गई. इस दौरान रहमान उससे उसके फोन का पासवर्ड भी मांग रहा था, पर उसने देने से मना कर दिया.
रहमान ने उसे मारने के लिए डंडा उठाया. एक डंडा मारता और फोन का पासवर्ड पूछता. अम्मी उसकी बाजू वाले कमरे में थी. जी भर के जब बिटिया को रहमान ने मार लिया तो उसकी अम्मी ट्रेडिशनल कपड़े लेकर आईं. पार्टी वाले कपड़े चेंज करने को कहा, ताकि वो नमाज पढ़ सके.
इन सब के बीच बिटिया किसी तरह पुलिस को इंफॉर्म करने में कामयाब रही. पुलिस आई और ले गई रहमान को. केस हुआ. ट्रब्यूनल पैनल ने रहमान को 10 महीने के लिए बैन कर दिया. फरवरी में केस की सुनवाई के दौरान पैनल ने रहमान को डॉक्टरी को बदनाम करने के जुर्म में उसकी डॉक्टरी पर बैन कर दिया है. इस बात को एक साल बीत चुके हैं. और रहमान अपने किए पर शर्मिंदा भी है. उसका कहना है, 'ये उसके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी. इसने उनको बहुत कुछ सिखा दिया है.' उधर रहमान की बिटिया सदमे में चली गई थी. पूरा शरीर घाव के निशान से भरा था. पढ़ाई-लिखाई सब चौपट. शरीर के घाव तो ठीक हो गए पर दिमाग में जो घाव थे वो वैसे ही रहे. काउंसलिंग से कुछ हद तक वो ठीक हुई.
ये भी पढ़िये... बाप बनने का जश्न मनाते हो, बाप न बनने की जिम्मेदारी क्यों नहीं लेते? इनसे मिलिए, ये औरतों को तलाक़ से बचाने के लिए उनका रेप करते हैं  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement