टाइट सिक्योरिटी जेल से भागा लड़का, मुजरिम मम्मी ने सरेंडर कराया
मां, बेटा दोनों पर मर्डर चार्जेज हैं. 20 फिट ऊंची दीवार फांद कर भाग गया था लड़का.
Advertisement

Long time
अहमदाबाद में साबरमती जेल है न. बहुतै टाइट सिक्योरिटी रहती है वहां. वहां से तीन दिन पहले संडे को एक लड़का भाग गया. 20 फिट ऊंची दीवार फांदकर. बिजली के करेंट भरे तार लांघकर. पिछली रात में 12 बजे वो वापस भी आ गया. अपनी मम्मी के साथ. फिल्मी कहानी है थोड़ा ध्यान से पढ़ो. प्रवीण धवल नाम का लड़का, उम्र 19 साल. इस जेल की हाई सिक्योरिटी में बंद था. मर्डर केस में. रविवार की रात वो भाग गया. इलेक्ट्रॉनिक फेसिंग वाली लाइन पर वो कीलें फेंक कर चेक करता रहा कि अब करेंट बंद होगी. जैसे ही बंद हुई. वो भाग लिया. लेकिन सोचो 20 फिट ऊंची दीवार और ये करेंट से बचके भागा कइसे. तो पुलिस को शक है कि अंदर से कोई पुलिस वाला उसकी मदद किहिस. एक के नाम शिकायत दर्ज की गई है. तो भैया प्रवीण भाग के कलोल नाम की जगह पहुंचा. अपनी गर्लफ्रेंड के घर. इधर पुलिस हैरान. मामला क्राइम ब्रांच के मत्थे मढ़ दिया गया. वो पहुंचे उसके घर. घर में मां आशा बेन मिली. बोलीं कि यहां तो नहीं आया. अगर आएगा तो बताऊंगी. आप नंबर दे जाओ. पुलिस वाले नंबर देकर चले गए. शाम 7 बजे प्रवीण का फोन आया मम्मी के पास. बताया कि ठीक हूं. सही से भाग आया हूं. मम्मी पहुंची उसके पास. हौंक के हड़काया. कहा 'चल मेरे साथ थाने.' बच्चा मम्मी से प्यार करता था. आधी रात को 12 बजे फोन किया जेल को. कहा साहब हम आ रहे हैं. वापस थाने पहुंच गए दोनों लोग. पुलिस वालों की अटकी सांस चल निकली. अब सुनो भौचक बात. मम्मी आशा बेन भी उसी मर्डर केस में आरोपी हैं जिसमें बेटा. कुछ दिन पहले बेल पर छूटी हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















