"धीरे-धीरे रे मना धीरे सब कुछ होए, माली सींचे सौ घड़ा ऋतु आए फल होय."
चोरी करके 40 लाख रुपये की प्रॉपर्टी का मालिक बना चप्पल चोर
इंस्पायर होने की मत सोचिए. बंदा पुलिस की पकड़ में आ गया है.
Advertisement

symbolic image
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
बचपन से लेकर जवानी तक ये श्लोक खूब सुना. मतलब सारे काम होएंगे, मगर धीरे धीरे, वक्त आने पर. लेकिन एक बंदा ऐसा भी है, जिसे पइसा कमाने की ऐसी भूख थी कि लोगों की चप्पल ही चुरानी शुरू कर दी. गौर कीजिएगा, मगर इस चोर ने चप्पल चुरा-चुरा कर 40 लाख की प्रॉपर्टी बना ली. शुक्र ये है कि मुंबई पुलिस ने इब्राहिम शेख नाम के इस बंदे को अरेस्ट कर लिया है. माटुंगा जगह है, वहीं से पकड़ा है इस चप्पल चोर को. इब्राहिम ने 15 जुर्म कबूल लिए हैं. पुलिस की पूछताछ में इब्राहिम ने बताया कि चप्पल चुरा-चुरा कर वो लखपति बना. उसने लोगों की चप्पलों से 40 लाख रुपये की प्रॉपर्टी बना ली है. मामला पूरा क्या है? तीन साल पहले माटुंगा में एक घर में सेंधमारी हुई थी. तब चोर तो नहीं पकड़ा गया. लेकिन, वहीं एक सीसीटीवी वाला कैमरा लगा हुआ था. उसी में इसकी फोटो आ गई. तीन साल से पुलिस इसको दिया-बाती जला के खोज रही थी. लेकिन ये चप्पल चोर रोज नया नया काम कर रहा था. पहले सिनेमा हॉल के बाहर बिलेक टिकट बेचते थे. पुलिस हड़का के भगा देती थी. इब्राहिम ने फिर नया काम शुरू किया. सेकंड हैंड मोबाइल बेचने का काम. वहां हुआ लॉस. वो भी नहीं चला. तब इब्राहिम को न जाने कहीं से चप्पल चुराने का आइडिया मिला. इब्राहिम रोज आठ-दस जोड़ी चप्पल चुरा लेता था. और ले जा के नलबाज़ार में बेच देता था. बस देखते-देखते बन गया लखपति. फिलहाल चप्पल चोरी के आरोप में अंदर है इब्राहिम. (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहे शिवेंदु ने लिखी है.)
Advertisement
Advertisement














