The Lallantop

लॉकडाउन में गर्लफ्रेंड से मिलने का तरीका सीधा मुंबई पुलिस से पूछ लिया, उसने भी गजब जवाब दिया

लोग मुंबई पुलिस के ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
मुंबई में कोरोना के बढ़ते केसेज के बीच जरूरी सेवाओं की गाड़ियों के लिए अलग-अलग कलर्स के पास जारी किए गए हैं. (फ़ोटो- PTI)
कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रचंड रूप धारण कर चुकी है. वायरस को रोकने के लिए सरकारों ने कहीं कर्फ्यू लगा दिया है तो कहीं कुछ दिनों का लॉकडाउन. अब लोग घर से निकलना चाह रहे. लेकिन नहीं निकल पा रहे. किसी का जरूरी काम अटक गया है तो किसी को गर्लफ्रेंड की याद सता रही है. ऐसे ही शक्स ने अपना दुख-दर्द सोशल मीडिया पर लिख डाला. ट्विटर पर. वो भी मुंबई पुलिस को टैग करते हुए. लिखा कि अपनी प्रेमिका को बहुत मिस कर रहा हूं और मिलना चाहता हूं. इस पर मुंबई पुलिस ने भी बहुत मज़ेदार रिप्लाई कर दिया, जो अब ट्विटर पर वायरल हो गया है. इस रिप्लाई को पढ़ने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नही पाएंगे. लोग मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं. क्या है पूरा माजरा ये तो आप जानते ही हैं कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले से लगाई गई पाबंदियों को और कड़ा कर दिया है. इस कड़ी में केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग या बेहद जरूरी काम से ही कहीं जाने की परमिशन होगी. इन वाहनों के लिए अलग-अलग कलर्स के स्टिकर जारी किए गए हैं. इसे गाड़ी पर लगाना जरूरी है. बिना स्टिकर और बेवजह कहीं जाते हुए पाए जाने पर 10 हज़ार का जुर्माना भरना पड़ेगा. इसी पर अश्विन विनोद नाम के ट्विटर यूजर ने सीधे मुंबई पुलिस से पूछ लिया कि गर्लफ्रेंड से मिलने जाने के लिए कौन सा स्टिकर लगाना होगा.
"मुझे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाने के लिए कौन सा स्टिकर यूज करना होगा? मैं उसे बहुत मिस कर रहा हूं."
अब इस ट्वीट का जवाब भी मुंबई पुलिस ने अपने अंदाज में दिया. उसने रिप्लाई किया-
"हम समझते हैं कि ये आपके लिए जरूरी है. लेकिन, दुर्भाग्य से ये हमारी आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं की कैटेगरी में नहीं आता है. दूरी चाहने वालों के दिलों को करीब लाती है और इस समय आपको स्वस्थ भी रखेगी. हम कामना करते हैं कि आप हमेशा साथ रहें. ये (लाइफ का) बस एक फेज है."
बस फिर क्या था. मुंबई पुलिस का ये खूबसूरत रिप्लाई सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इससे पहले 18 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर बताया था कि था जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग किस कलर का स्टिकर अपनी गाड़ी पर लगा सकते हैं. रेड स्टिकर: डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ और मेडिकल सेवाओं से जुड़ीं दूसरी गाड़ियों पर. येलो स्टिकर: जरूरी सेवाओं की गाड़ियों पर. ग्रीन स्टिकर: खाने-पीने से जुड़े सामानों को ले जाने वाली गाड़ियों पर.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement