महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai) से एक लड़की ने बिरयानी (Biryani) ऑर्डर की. लेकिन बिरयानी का ऑर्डर दूसरे राज्य में प्लेस कर दिया. लड़की के मुताबिक वो नशे में थी. इसके बारे में लड़की ने खुद ट्विटर (Twitter) पर जानकारी दी. उसने बिरयानी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से मंगा ली थी. बेंगलुरु के मशहूर मेघना फूड्स से. ऑर्डर प्लेस भी हुआ और लड़की तक बिरयानी भी आई. 2500 रुपये की बिरयानी. लड़की के ट्वीट पर यूजर्स ने खूब मजे लिए. ज़ोमैटो (zomato) ने भी कमेंट किया.
मुंबई की लड़की नशे में थी, बेंगलुरु से बिरयानी ऑर्डर कर दी, बिल देखकर विश्वास नहीं होगा!
ऑर्डर आने के बाद लड़की ने फोटो भी डाली.


ट्विटर पर @subiii यूजरनेम की लड़की ने अपने ऑर्डर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा,
क्या मैंने नशे में बेंगलुरु से 2500 रुपये की बिरयानी मंगवा ली?
ये ट्वीट 20 जनवरी को किया गया था. इसपर ज़ोमैटो ने भी कमेंट किया,
सुबी, आपके दरवाजे पर ऑर्डर आने के बाद आपको खुशी होगी. हमें इस एक्सपीरिएंस के बारे में जरूर बताइएगा.
लड़की के ट्वीट पर एक यूजर ने रिप्लाई किया,
मेघना बिरयानी इसके (दूसरे शहर से ऑर्डर करने) लायक है.
एक दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा,
इसलिए आपको ड्रिंक एंड ड्राइव एंड ऑर्डर नहीं करना चाहिए. उम्मीद है कि बिरयानी अच्छी थी. हैप्पी हैंगओवर लेडी.
वहीं कई यूजर्स का सवाल था कि लड़की ने दूसरे शहर के रेस्टोरेंट में ऑर्डर कैसे दे दिया? Zomato ने इस सवाल पर अपनी 'जोमैटो लीजेंड्स' सर्विस के बारे में बताया. 'ज़ोमैटो लीजेंड्स' - ज़ोमैटो की एक इंटरसिटी डिलीवरी सर्विस है. इसे पिछले साल ही शुरू किया गया है, जो कि फिलहाल चुनिंदा शहरों के लिए है.
लड़की के पास क्या आया?मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑर्डर आने पर सुबी ने रविवार, 22 जनवरी को अपने फूड की तस्वीर भी शेयर की. इसमें बिरयानी, सालन, रायता और चिप्स थे. हालांकि, अब @subiii के ट्वीट और यहां तक कि अकाउंट भी ट्विटर पर मौजूद नहीं है.
बता दें कि ज़ोमैटो और स्विगी की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत में साल 2022 में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वालों की पहली पसंद बिरयानी रही है. वैसे, ऐसी कौन सी डिश है, जो आप दूसरे शहर से ऑर्डर कर मंगाना पसंद करेंगे? हमें कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा.
वीडियो: सोशल लिस्ट: तजिंदर बग्गा के कुल्हड़ बिरयानी पर इनता बवाल क्यों?




















