The Lallantop

मुंबई में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, 6 लोग गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी

पुलिस ने नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा है.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक तस्वीर (साभार- पीटीआई)

मुंबई में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में तीन नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है. मामला सेंट्रल मुंबई के लोअर परेल इलाके का है. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी पीड़ित लड़की का दोस्त है. 22 और 23 दिसंबर की आधी रात दोनों एक दोस्त के जन्मदिन पार्टी में उसके घर गए थे. बाकी 5 आरोपी उसी पार्टी में मौजूद थे. पुलिस ने कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े दीपेश त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित लड़की की उम्र 15 साल है. उसने NM जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376, 34 और POCSO एक्ट की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 3 बालिग आरोपियों को 23 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने सभी को 30 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात लड़की के चिल्लाने की आवाज आई थी जिसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने को जानकारी भी दी थी.

Advertisement

जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और सभी को पुलिस स्टेशन ले गई. बाद में पुलिस ने लड़की के परिवारवालों को सूचना दी. लड़की ने थाने में ही बताया कि दो आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया. पूछताछ के बाद लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था.

पालघर में भी नाबालिग से गैंगरेप

कुछ दिन पहले पालघर में भी एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था. 16 दिसंबर की रात पीड़ित लड़की अपने दोस्त के साथ एक बंगले पर गई थी. वहीं पर उसके दोस्त सहित तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया था. इसके बाद उन लोगों ने लड़की को बंगले में ही कैद रखा और अपने दो दूसरे दोस्तों को बुलाया. उन लोगों ने आकर भी लड़की का यौन उत्पीड़न किया.

पुलिस ने बताया था कि अगले दिन, 17 दिसंबर की सुबह तीन और लोगों ने आकर लड़की का रेप किया था. घटना की जानकारी तब मिली, जब पीड़िता ने अपने एक दोस्त को मैसेज कर बताया कि वो किडनैप हो गई है. उस दोस्त ने लड़की के परिवार को इसकी जानकारी दी. इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement

वीडियो: 'निर्भया' के 10 साल बाद क्या बदला? मां ने लल्लनटॉप से ज़रूरी बात कह दी

Advertisement