The Lallantop

फाइनली शक्तिमान वापस आ रहा है!

मुकेश खन्ना ने खुद इस बात की जानकारी दी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
90s के बच्चों के लिए सुपरहीरो का मतलब एक ही था. शक्तिमान. मुकेश खन्ना वाला शक्तिमान. अलग अलग टाइप के राक्षसों वाला शक्तिमान. शक्तिमान सीरियल की एक खासियत थी. उसमें शक्तिमान इंसानियत के दुश्मनों को जान से नहीं मारता था. वो उनको धरती से बाहर निर्वात में भेज देता था. या फिर कभी शीशे में कैद कर देता या कहीं और. खून खच्चर वाला काम नहीं था उस सीरियल में. पूरी तरह बच्चों के लिए समर्पित उस सीरियल में मुकेश खन्ना ने लास्ट में एक 15 मिनट का सेगमेंट जोड़ा था. जिसका नाम था 'छोटी छोटी मगर मोटी बातें.' shaktimaan जब ये सीरियल खतम हुआ तो ऐसा था कि खतम ही नहीं हो रहा था. झाड़ियों में अपना जीवन खोजता शक्तिमान और सीरियल ऑफ एयर हो गया था. तब से अलग अलग चैनलों पर उसकी सीडी घिसी गई लेकिन शक्तिमान दोबारा शुरू नहीं हुआ. आर्यमान नाम से एक और सीरियल शुरू हुआ लेकिन वो चला नहीं. अब फिर से शक्तिमान लौट रहा है. लेकिन पूरा नहीं, उसका 'सॉरी शक्तिमान' वाला हिस्सा. इस बात की जानकारी खुद मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए दी. दो टीजर पोस्ट किए. एक शक्तिमान के रूप में, दूसरा गंगाधर के रूप में. देखो.
शक्तिमान सीरियल की खासियत ये भी थी कि उसमें एक नॉर्मल इंसान को मारने के लिए जो तरीका इस्तेमाल होता था वो वही बन जाता था. जैसे नॉर्मल आदमी बिजली के ट्रांसफर में जल जाए तो उसके शरीर का पता भी नहीं चलेगा. लेकिन उसमें एक आदमी फंसा तो 'इलेक्ट्रिक मैन' बनकर निकला. ऐसी बहुत सी मौज वाली चीजें उस सीरियल में थीं. मुकेश खन्ना ने कहा है कि वो मुख्य सीरियल तो नहीं ला रहे अभी. उसके लिए इंतजार करना पड़ेगा. लेकिन ज्ञान वाली बातें आने वाली हैं. ये पता चल गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement