“सच कहूं तो मुझे इसका अंदाजा था. मैं कई बार सुशांत से मिला था. पहली बार तब, जब वो आशिकी-2 की कास्टिंग के वक्त मिलने आए थे. डेट्स प्रॉबलम की वजह से तब बात नहीं बनी. फिर अभी हाल ही में जब हम सड़क-2 प्लान कर रहे थे, तब भी मुलाकात हुई. महेश भट्ट और आलिया ने कहा था कि इस रोल के लिए सुशांत से मिलना चाहिए. तभी मुझे मिलकर लगा था कि वो काफी डिस्टर्ब सोल (भीतर से परेशान) थे. मुझे लगा था कि वे परवीन बाबी की राह चल पड़े हैं.”ये बात कही है प्रोड्यूसर-डायरेक्टर मुकेश भट्ट ने. टाइम्स नाऊ से बातचीत में मुकेश भट्ट ने कहा कि सड़क-2 के लिए सुशांत को कास्ट करने का प्लान था, लेकिन बात नहीं बनी. लेकिन उस वक्त मुलाकात के दौरान सुशांत से उनकी लाइफ को लेकर, काम को लेकर तमाम बातें हुईं. उसी वक्त उन्हें लगा था कि सुशांत का मन काफी अस्थिर है. इसी के बाद उन्होंने परवीन बाबी का ज़िक्र किया. कहा –
“मैंने तो अपने करिअर की शुरुआत ही परवीन बाबी के साथ की थी. वो भी सिज़ोफ्रेनिया की शिकार थीं. इसलिए मुझे पता है कि ये कैसा होता है. मैंने तब महेश से भी कहा था कि ये लड़का परवीन बाबी की राह जा रहा है.”उनसे पूछा गया कि जब पहले ही अंदेशा था तो मदद की जा सकती थी. तो बोले -
“मुझे जानकारी थी कि वो किसी डॉक्टर की मदद ले रहे हैं. फिर मैं उनका इतना ज़्यादा करीबी भी नहीं था. मुझे तो बस चिंता इसलिए थी कि वो काफी खोया-खोया सा लग रहा था. अभी भी मुझे सबसे ज़्यादा दुख इसी बात का है कि इतना बड़ा टैलेंट इस तरह से चला गया.”परवीन बाबी को क्या हुआ था? परवीन बाबी 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस थीं. लेकिन धीरे-धीरे वे अकेलेपन, डिप्रेशन और फिर सिज़ोफ्रेनिया की शिकार हो गईं. 22 जनवरी, 2005 को परवीन अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं. परवीन बाबी के बारे में और भी जानने के लिए नीचे दी गई स्टोरीज़ पढ़ सकते हैं. वो बॉलीवुड हीरोइन, जिसे डर था कि अमिताभ बच्चन उसे मरवा देंगे इंडिया में बिकिनी शर्माती थी, परवीन बॉबी ने उसे बोल्ड बना दिया
सुशांत सिंह राजपूत के 50 सपने कौन-से थे, जिसे वो पूरा करने चाहते थे?
























