The Lallantop

बांग्लादेश के अंतरिम PM बनेंगे मोहम्मद यूनुस, भारत में घुस रहे 500 लोगों पर BSF का एक्शन!

Bangladesh Crisis: भारत में घुसपैठ की कोशिश में Bangladesh से लगभग 500 लोग पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले तक पहुंच गए. BSF के मुताबिक, बांग्लादेश से वो लोग तीन चरणों में आए. बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के अधिकारियों की मदद ली गई.

Advertisement
post-main-image
नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस (फाइल फोटो- इंडिया टुडे)

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के नए प्रमुख के तौर पर नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मोहम्मद यूनुस को चुना गया है (Bangladesh Interim PM Muhammad Yunus). सेना प्रमुख जनरल वेकर-उज़-ज़मान (Army Chief General Wakar-uz-Zaman) ने बताया कि मोहम्मद यूनुस 8 अगस्त को नए अंतरिम PM के तौर पर शपथ लेंगे. खबर है कि उन्हें खुद राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन (President Mohammad Shahabuddin Chuppu) ने इस पद के लिए चुना है. इससे पहले मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार में मुख्य सलाहकार बनाने की बात कही जा रही थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बता दें, 84 साल के मोहम्मद यूनुस एक अर्थशास्त्री हैं. उन्हें ग्रामीण बैंक की स्थापना के लिए 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. गरीबी से लड़ने के लिए बैंक में आम लोगों को छोटा लोन दिया जाता है. 

घुसपैठ की कोशिश

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में घुसपैठ की कोशिश में पड़ोसी देश के लगभग 500 लोग पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले तक पहुंच गए. BSF के मुताबिक, 7 अगस्त की सबह को जिले के दक्षिण बेरूबारी ग्राम पंचायत में झापोर्टोला सीमा चौकी के पास बांग्लादेश से लोग तीन चरणों में आए. BSF के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,

Advertisement

300 से ज्यादा लोग सीमा के बांग्लादेश की तरफ इकट्ठा होने लगे. दोपहर में करीब 120 लोगों ने भारत में घुसने की कोशिश की. फिर शाम को 40 लोगों के एक ग्रुप ने भी घुसने की कोशिश की. वहां बॉर्डर पूरी तरह से सील किया गया. फिर बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के अधिकारियों को बुलाकर उन लोगों से वापस लौटने के लिए कहा गया. शाम तक वो सभी लौट गए.

पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को बांग्लादेश की सीमा से लगे जिलों में एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सतर्कता बढ़ाने का आदेश दिया है. बता दें, शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही बांग्लादेश के साथ सीमा पर BSF हाई अलर्ट पर है. BSF ने बताया कि इकट्ठे हुए लोग अपने देश में अशांति और हिंसा की आशंका से डरे हुए थे. एक स्थानीय ने बताया कि बॉर्डर के उस पास इकट्ठा हुए लोग अंदर जाने देने की गुहार लगा रहे थे लेकिन हम असहाय हैं, उन्होंने अपने भयावह अनुभव भी बताए.

स्पेशल फ्लाइट्स चलाई गईं

बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच भारत ने अपने उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों से गैर-जरूरी कर्मचारियों को वापस बुला लिया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया और इंडिगो ने ढाका के लिए स्पेशल फ्लाइट्स चलाईं और 400 से ज्यादा लोगों को वापस लाया गया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- मोहम्मद यूनुस को 'गरीबों का बैंकर' क्यों कहते हैं? बांग्लादेश में अब इन्हीं की सुनी जाएगी

न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, 200 से ज्यादा कैदी बांग्लादेश के पूर्व में एक हाई सिक्योरिटी जेल से भागने में सफल रहे. उनमें से छह को कथित तौर पर गोली मार दी गई. बांग्लादेश में हालिया हिंसा में मरने वालों की संख्या 469 तक पहुंच गई है. इनमें शेख हसीना की पार्टी के 29 समर्थक शामिल हैं.

वीडियो: बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों के निशाने पर अब किसका घर?

Advertisement