The Lallantop

फेसबुक अकाउंट हैक कर CM योगी को जान से मारने की धमकी दी, डीपी पर पाकिस्तान का झंडा लगाया

आत्मप्रकाश पंडित नाम के शख्स का अकाउंट हैक किया और अकाउंट का नाम मुरादाबाद पुलिस कर दिया.

Advertisement
post-main-image
सीएम योगी की फाइल फोटो (फोटो: पीटीआई)

यूपी (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को जान से मारने की धमकी वाला एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में सीएम का सिर काटने वाले को 2 करोड़ रुपए का इनाम देने की बात कही गई. ये धमकी मुरादाबाद पुलिस के नाम से फेसबुक अकाउंट (Facebook Account) से दी गई. बताया जा रहा है कि एक महिला ने मुरादाबाद पुलिस को ट्विटर के जरिए इस फेसबुक पोस्ट के बारे में सूचना दी. पुलिस की जांच में पता चला है कि एक शख्स का अकाउंट हैक कर ये पोस्ट किया गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सीएम योगी की हत्या वाले इस पोस्ट के बारे में आयुषी माहेश्वरी नाम की एक महिला ने पुलिस को जानकारी दी. बताया जा रहा है कि आयुषी, यूपी में भारतीय जनता मजदूर संघ की महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष हैं. आयुषी के मुताबिक वे फेसबुक चला रही थी तभी उन्हें सीएम योगी के लिए एक धमकी भरा पोस्ट दिखाई दिया. इसके बाद उन्होंने पोस्ट करने वाले की प्रोफाइल देखी. ये प्रोफाइल आत्मप्रकाश पंडित नाम के एक यूजर की है. साथ ही इस आकॉउन्ट में मुरादाबाद पुलिस का नाम भी लिखा है. इसके बाद आयुषी ने जब आत्मप्रकाश के फेसबुक अकाउंट को आगे चेक किया तो इसमें उन्होंने देखा कि वहां पर पाकिस्तान के पीएम की फोटो और पाकिस्तान के झंडे की भी फोटो लगी लगी हुई थी. 

Advertisement

इसके बाद आयुषी ने इस पेज की और इस पर मौजूद पोस्टों के स्क्रीन शॉट्स ट्विटर पर मुरादाबाद पुलिस को भेजा. 18 अगस्त को ट्विटर पर मुरादाबाद पुलिस ने रिप्लाई कर कहा कि मुरादाबाद साइबरसेल इस मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस ने क्या कहा?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि साइबरसेल ने आत्मप्रकाश पंडित के नाम से बने इस फेसबुक अकाउंट की जांच की. जांच में पता चला कि अकाउंट पर मुरादाबाद जिले के डीएम का फोटो, योगी आदित्यनाथ का फोटो के साथ-साथ पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान का फोटो पोस्ट की गई है और पाकिस्तान के झंडे को डीपी (डिस्पले पिक्चर) पर लगाया गया है. 

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने आत्मप्रकाश पंडित की तलाश की. पूछताछ करने पर पता चला कि किसी ने उनके फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया है. जिसके बाद इस तरह के पोस्ट शेयर किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक आत्मप्रकाश पंडित ने मुरादाबाद पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया है जिसमें उसने अकाउंट हैक होने की बात बताई है. साथ ही पूरे मामले पर मुरादाबाद के सिटी एसपी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि फेसबुक पोस्ट के जुड़ा एक मामला उनके संज्ञान में आया है. उनके मुताबिक आत्मप्रकाश पंडित सच बोल रहा है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है. 

वीडियो: मुकेश अंबानी को 9 बार जान सए मारने की धमकी देने वाला अरेस्ट, असली नाम विष्णु, फोन पर बताया “अफजल”!

Advertisement