The Lallantop

तीन फिल्मों की अनाउंसमेंट के बाद अब मोदी पर वेब सीरीज़ आ रही है

मोदी का रोल 'हम साथ साथ हैं' का ये एक्टर निभा रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पीएम मोदी, फिल्म बनाने के लिए फिल्मेकर्स का हॉट टॉपिक बने हुए हैं. उनकी लाइफ और पर्सनैलिटी पर कई फिल्में बन रही है. जिनमें से एक फिल्म का नाम 'नरेंद्र मोदी' है और विवेक ओबेरॉय इसमें पीएम मोदी का रोल कर रहे हैं. ऐसी उम्मीद है कि ये 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही रिलीज़ हो जाएगी.
ये तो हो गई पुरानी बात. अब नई बात ये है कि पीएम नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर एक वेब सीरीज़ भी आने वाली है. जिसका नाम है 'मोदी.' आइए बताते हैं आपको इस वेब सीरीज़ की ज़रूरी बातें.
#1. पहली बात तो ये कि इस वेब सीरीज़ के डायरेक्टर हैं उमेश शुक्ला. जिन्होंने परेश रावल और अक्षय कुमार स्टारर 'ओ माय गॉड' और ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन वाली फिल्म '102 नोट आउट' भी डायरेक्ट की थी.
#2. एरोस नाउ पर रिलीज़ होने वाली इस सीरीज़ के 10 एपिसोड होंगे. हर एपिसोड 30-40 मिनट का होगा. ट्विटर पर इसका फर्स्ट लुक भी शेयर किया जा चुका है. मतलब इससे ये समझ लीजिए कि ये सीरीज़ चुनावों से पहले या उसके दौरान आपके स्क्रीन्स पर आ जाएगी.
D1hNr8wUYAARD0X

#3. इस वेब सीरीज़ में पीएम मोदी की लाइफ जर्नी देखने को मिलगी. माने उनकी टीनएज, जवानी से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर. इसमें मोदी के पॉलिटिकल करियर से ज़्यादा उनकी पर्सनैलिटी पर फोकस होगा.
#4. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी के हर उम्र के हिस्से को अलग-अलग कलाकार निभाएंगे. फैसल खान टीनएज, आशीष शर्मा जवानी की उम्र का और महेश ठाकुर अभी वाली उम्र का किरदार निभाएंगे. महेश ठाकुर को आप  'हम साथ साथ हैं', 'आशिकी 2' जैसी कई फिल्मों में देख चुकें हैं. इसके अलावा टीवी सीरियल 'इशकबाज़' और 'उड़ान' में भी उन्होंने काम किया है.
फैसल खान, आशीष शर्मा और महेश ठाकुर
फैसल खान, आशीष शर्मा और महेश ठाकुर

#5. इस सीरीज़ का म्यूजिक सलीम-सुलेमान कि जोड़ी ने दिया है. शूटिंग रियल लोकेशंस पर की गई है, जहां नरेंद्र मोदी पले-बड़े.  इनमें कई जगहें कस्बाई और ग्रामीण  गुजरात की हैं जैसे सिद्धपुर और वडनगर.
देखिए वेब सीरीज़ की शेयर की गई कुछ फ़ोटोज़: — Eros Now (@ErosNow) March 13, 2019
अभी इस वेब सीरीज़ का प्रोडक्शन वर्क चल रहा है और रिलीज़ डेट बस आती ही होगी. जैसे ही आएगी लल्लनटॉप आपको बता देगा. तो चेक करते रहिएगा दी लल्लनटॉप!


 
Video- करण जौहर की धमाकेदार स्टारकास्ट वाली फिल्म कलंक का टीज़र आ गया 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement