1.

2.

3.

इन पोस्ट्स के लाइक्स, कमेंट्स और शेयर्स भी आप इनकी आईडी पर जाकर देख सकते हैं. गालियां थोक के भाव मिल जाएंगी. इस लड़की का कुसूर ये है कि ये एक मॉडल है. और मॉडल होकर इसने सीता मैया का रोल कर लिया. जिसका स्वागत अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया.
भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार ये लड़की दिल्ली की मॉडल है. नाम है आंचल. अब एक बार मुंह पर पानी मार लीजिए क्योंकि बहुत बड़ा ब्लंडर सामने है. ये आंचल वो आंचल नहीं है जो लोग समझ रहे हैं. लोगों ने अपने मन से ट्विटर पर एक आंचल घई को खोजा. वो लंदन में रहती है. भारत में रहती भी नहीं. न आना न जाना, फोकट की परेशानी झेलनी पड़ गई. वो लड़की उसी दिन से इंस्टा, ट्विटर, फेसबुक पर इतने फॉलोवर्स झेल रही है कि राम से काम. वो कंटाल गई है एकदम और देखिए ट्विटर पर क्या लिख रही है. गाली वाली है, इंगलिश वाले अच्छे से समझ लेंगे. हमारा हाथ तंग है इंगलिश में.
ये तो हाल है परम लोगों का कि बिना जाने बूझे कुछ भी झेलाए पड़े हैं. यार शकल भी नहीं देख सके जिसमें साफ साफ अंतर पता चल रहा है. अब इस किस्से का दूसरा पहलू पढ़ लो. ये थोड़ा वजनदार दिमाग के लिए है.
इन लोगों को ये तो पता ही होगा कि कोई किसी पेशे में है तो 24 घंटे उसी मोड में नहीं रहता. न तो ऋतिक रोशन हमेशा कृष बनकर लोगों को बचाते हैं. न ही शाहरुख खान देवदास बनकर दारू गटकते हुए पेड़ के नीचे मरते हैं. हमारे आपके घर में भी पेशेवर लोग रहते हैं. क्या आप लोगों के यहां फौजी भाई घर आता है तो मां बाप को पैर छूने की बजाय सैल्यूट करता है? दाल में नमक कम होने पर कोर्ट मार्शल की धमकी देता है? बैंक में गार्ड पापा क्या बिना रजिस्टर में एंट्री किए आपको घर में घुसने नहीं देते? किसान घर की रसोई में हल नहीं चलाता है. यार हमको भी पता है हम भी खबरें लिखते हैं यहां कीबोर्ड से. लेकिन घर में जाकर बीवी से हेडलाइन में थोड़ी बात करते हैं. कि "तुम्हारे पापा का आया था फोन, अगले हफ्ते जाएंगे हरिद्वार और करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात."

Image: PTI दोनों तस्वीरों को ध्यान से देख लेना
थोड़ा रियलिस्टिक बनो यार. जमीन पर रहो. सारी हवा हवाई फेंकोगे तो तुमसे भी सवाल किया जाएगा. शराब पीने को अभी भारतीय कानून में गुनाह घोषित नहीं किया गया है. कपड़ों पर ज्ञान भी वे लोग दे रहे हैं जो लुंगी लपेटकर पूरा मोहल्ला घूम आते हैं. लेकिन इन घटिया लोगों की होशियारी देखो कि सीता के साथ उस फोटो में राम लक्ष्मण भी हैं. वो भी मॉडल ही हैं. लेकिन उनकी तस्वीरें नहीं निकालीं. उनके संस्कारों की खबर रखना इतना जरूरी भी नहीं हैं. "लड़के हैं, चलता है."
रामानंद सागर के सीरियल रामायण में सीता का रोल करने वाले दीपिका चिखलिया को लोग असली सीता मानकर पैर छूते थे. अगर तब सोशल मीडिया होता तो उनकी पुरानी फिल्मों के सीन निकालकर वायरल किए जाते. राम का रोल करने वाले अरुण गोविल को छिपकर सिगरेट पीनी पड़ती थी. कहीं लोगों की भावनाएं न खतरे में आ जाएं. ये गलती एक्टर्स की नहीं उन लोगों की है जो असल और नकल में फर्क नहीं कर पाते. देसी घी के नाम पर बाल्टी वाला डालडा खाने से ऐसा ही दिमाग होता है. खाने में तली भुनी चीजें कम करें, योगा करें और अपने काम से काम रखें तो सबका चरित्र अच्छा लगेगा.
अब एक और सच्चाई बताने वाला वी़डियो देख लो बस.
ये भी पढ़ें:
भारत ने दुनिया को कुष्ठ रोग दिया, अब इसका इलाज देने जा रहा है
लड़के #MeToo नहीं लिखते, पर उनकी भी पैंट में हाथ डालते हैं लोग
उस पत्रकार का एक्सपीरियंस, जिसने राधे मां का इंटरव्यू लिया














