The Lallantop

सोनिया गांधी की नातिन कर रही है स्पोर्ट्स में कमाल

पुड्डुचेरी में मैच था. वेस्ट बंगाल के खिलाफ. उनके दादा के नाम का मैदान. राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हरियाणा की बास्केटबॉल टीम से खेली मिराया वाड्रा. सिर्फ खेली नहीं, अपनी टीम को जिताया भी. वेस्ट बंगाल के खिलाफ सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप मैच था. पुड्डुचेरी के राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम में. मने स्टेडियम भी दादा के नाम पर. जी लगा दिया खेलने में और जीत गई टीम. देखो मम्मी प्रियंका पॉलिटिकल घराने से, पापा रॉबर्ट कर्रे कारोबारी. और उनके दोनों बच्चे जबर खिलाड़ी निकल रहे हैं. बिटिया मिराया बास्केटबॉल खेलती है, बेटा रेहान निशानेबाज है. मम्मी उनका सपोर्ट करने अक्सर उनके साथ होती हैं. पापा रॉबर्ट भी वक्त निकाल कर पहुंचते हैं. इस मैच को देखने के लिए वो स्टेडियम नहीं पहुंचीं. वहां से बाहर ढेर सारा वक्त साथ बिताया. उनके बच्चों के साथ भी सिक्योरिटी रहती है. वह स्टेडियम में भी थी. सिविलियन ड्रेस में.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement