1: दाऊद इब्राहिम, अंडरवर्ड डॉन जो कित्ते ही देशों की नाक का बाल बना हुआ है. उस पर सरकार ने कितना इनाम रखा है? 2: इंडिया के 10 टॉप मोस्ट वांटेड आतंकी कौन हैं? जिन पर गवरमेंट ने इनाम रखा है. 3: इनाम मिलेगा उस पर सरकार टैक्स तो नहीं काट लेगी. अगर काटेगी तो कितना? 4: जो आदमी सरकार को आतंकी की इन्फॉर्मेशन देता है अपनी जान जोखिम में डाल कर. उसकी सिक्योरिटी का क्या जुगाड़ है? 5: भाग छूटे लुका छिपी खेल रहे आतंकियों को पकड़ाने के लिए मैक्सिमम इनाम कितना है? 6: अगर कोई आम सिविलियन आतंकी की इन्फॉर्मेशन देना चाहता है. सरकार की हेल्प करना चाहता है. तो उसका प्रॉपर तरीका क्या है?इन सवालों का एक जवाब मिलेगा "इसकी सूचना उपलब्ध नहीं है". शॉर्ट फिल्में बनाने वाले उल्हास पी रेवंकर ने होम मिनिस्ट्री से पूछा. एक RTI डाली 6 सितंबर को. 15 सितंबर को जवाब आया. यही कि ऐसी सूचना नहीं उपलब्ध है. फिर चीफ पब्लिक इंफॉर्मेशन ऑफिसर से पूछा. दोनों जगह से यही जवाब मिला.
'कितना इनाम रखे है सरकार दाऊद पर' सरकार को नहीं पता
एक RTI में पूछे गए इन सवालों का सीधा सा जवाब आया. ऐसी कोई इन्फॉर्मेशन यहां नहीं उपलब्ध.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पठानकोट हमले के बाद सब टेंसन में हैं. खुफिया एजंसियां भी मुस्तैद हैं. रोज एकाध आतंकी दबोच ले रही हैं. रिपब्लिक डे करीब है. सिक्योरिटी में कसर न रह जाए इसका खयाल रखा जा रहा है. लेकिन आतंकियों को पकड़ाने में आम आदमी कैसे मदद करे. होम मिनिस्ट्री से सवाल जवाब करने में माथा पिराने लगेगा. जरा ये सवाल पूछ कर देखो-
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















