The Lallantop

मर्सिडीज वाले ने पैसे जमीन पर फेंके तो रो पड़ी महिला कर्मचारी, वायरल वीडियो देख दुख होगा!

पेट्रोल भरवाने गया था शख्स. सोशल मीडिया पर लोग भड़के हुए हैं.

Advertisement
post-main-image
मर्सिडीज वाले ने पैसे फेंक कर दिए तो रो पड़ी महिला कर्मचारी (फोटो-इंडिया टुडे)

एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा है कि ये चीन का है. वीडियो में शख्स एक गैस स्टेशन पर अपनी मर्सिडीज गाड़ी (Mercedes Car) में तेल भरवाने आता है. वहां काम कर रही महिला कर्मचारी गाड़ी में तेल भरकर पैसे लेने के लिए ड्राइवर वाली सीट के पास जाती है. तभी गाड़ी में बैठा शख्स नोट नीचे गिराकर वहां से चला जाता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हैरान महिला कर्मचारी नीचे गिरे हुए पैसे समेटती है और रो पड़ती है. वीडियो में दिख रहा है कि वो छिपकर अपने आंसू पोंछने की कोशिश कर रही है. वीडियो Reddit पर शेयर किया गया. कैप्शन में लिखा था- ‘गैस स्टेशन कर्मचारी के लिए जमीन पर पैसे फेंके.’

Advertisement

गैस स्टेशन कर्मचारी के प्रति कार मालिक के इस अपमानजनक व्यवहार को लेकर इंटरनेट यूजर्स भड़के हुए दिखे. लोगों ने कार मालिक को जमकर ट्रोल किया. कुछ लोगों ने तो अधिकारियों से सभी गैस स्टेशनों पर उस कार एंट्री पर बैन लगाने की भी मांग की. एक यूजर ने लिखा, 

उसे अपने आंसू पोंछते देखना बहुत निराशाजनक है. लोग किसी के साथ इस तरह से व्यवहार कैसे करते हैं?

वीडियो ट्विटर पर भी खूब वायरल हो रहा है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा,

Advertisement

भगवान सब देख रहा है. 

एक अन्य यूजर ने लिखा,

देखकर लगता है कि वो एक मां है जो अपने बच्चे और परिवार के लिए काम कर रही है. बड़ा दुख होता है ऐसा देखकर. 

एक दूसरे य़ूजर ने लिखा- 

कैसे लोग हैं यार. महिला और पैसों, दोनों की इज्जत नहीं. 

एक अन्य यूजर ने लिखा, 

महिला को देखकर बहुत दुख हुआ. 

एक ने लिखा,

पैसे से कोई तमीज नहीं खरीद सकता. 

एक और यूजर ने लिखा, 

पैसे का बहुत घमंड है. 

NDTV ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि गाड़ी चलाने वाले शख्स का कहना है कि उसका इरादा नोटों को जमीन पर फेंकने का नहीं था, लेकिन घटना के समय वो जल्दी में था. हालांकि, लोग इस सफाई से सहमत नहीं हैं. 

वीडियो: बिहार के IAS केके पाठक का वीडियो वायरल, अधिकारी और लोगों को गाली देने का आरोप!

Advertisement