The Lallantop

बिल गेट्स की शादी एपस्टीन कनेक्शन के चलते टूटी? पूर्व पत्नी मेलिंडा के बयान से तेज हुई चर्चा

बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा के मुताबिक जिन लोगों के नाम एपस्टीन फाइल्स में आते हैं, उन्हें खुद जवाब देना चाहिए. इस सवाल का बोझ उन पर नहीं डाला जाना चाहिए. 61 साल की मेलिंडा के मुताबिक इन खुलासों ने उन्हें गहरा दुख दिया और आखिरकार उन्हें शादी खत्म करने का फैसला लेना पड़ा. बाद में उन्होंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से अलग होने का भी निर्णय लिया.

Advertisement
post-main-image
बिल गेट्स के साथ मिलिंडा की पुरानी तस्वीर. (Reuters)

मेलिंडा गेट्स ने एक बार फिर बिल गेट्स और जेफरी एपस्टीन से जुड़े विवाद को चर्चा में ला दिया है. एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने संकेत दिए कि उनकी 27 साल लंबी शादी टूटने की वजहों में एपस्टीन से बिल गेट्स के रिश्ते भी शामिल हो सकते हैं. मेलिंडा ने कहा कि जब भी इन आरोपों या फाइल्स की बात सामने आती है, तो उनकी शादी के कठिन दिनों की यादें फिर ताजा हो जाती हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के नाम एपस्टीन फाइल्स में आते हैं, उन्हें खुद जवाब देना चाहिए. इस सवाल का बोझ उन पर नहीं डाला जाना चाहिए. 61 साल की मेलिंडा के मुताबिक इन खुलासों ने उन्हें गहरा दुख दिया और आखिरकार उन्हें शादी खत्म करने का फैसला लेना पड़ा. बाद में उन्होंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से अलग होने का भी निर्णय लिया.

35 लाख पन्नों के दस्तावेजों से बढ़ा विवाद

मामला तब और गरमा गया जब एपस्टीन से जुड़े करीब 35 लाख पन्नों के दस्तावेज अमेरिकी न्याय विभाग ने जारी किए. इन दस्तावेजों में जुलाई 2013 का एक दावा शामिल है, जिसमें कहा गया कि बिल गेट्स ने अपने एक सलाहकार से एंटीबायोटिक दवा का इंतजाम करने को कहा था. आरोप यह भी है कि कथित तौर पर रूसी महिलाओं के साथ संबंधों के कारण उन्हें सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) हुआ था.

Advertisement
ईमेल में क्या लिखा था?

18 जुलाई 2013 के एक कथित ईमेल में एपस्टीन ने लिखा कि वह कुछ हफ्तों से बिल और मेलिंडा के बीच चल रहे विवाद में उलझा हुआ था. उसने यह भी दावा किया कि उसने दवाइयां दिलवाने, कथित तौर पर कुछ महिलाओं से मिलवाने और एडरॉल जैसी दवा उपलब्ध कराने में बिल की मदद की थी.

एक अन्य ड्राफ्ट ईमेल के अनुसार, गेट्स इन बातों को सार्वजनिक होने से रोकना चाहते थे और अपनी छवि बचाने की कोशिश कर रहे थे. इसमें यह भी कहा गया कि अगर मेलिंडा सार्वजनिक तौर पर तलाक का फैसला लेती हैं, तो उनके परोपकारी काम प्रभावित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- वॉशिंगटन पोस्ट में भूचाल: 800 में से 300 पत्रकार बाहर, शशि थरूर के बेटे की भी गई नौकरी

Advertisement
बिल गेट्स ने आरोपों को बताया झूठा

हालांकि बिल गेट्स ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनके प्रवक्ता ने इन्हें “पूरी तरह बेतुका और झूठा” बताया. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रवक्ता का कहना है कि ये दस्तावेज सिर्फ यह दिखाते हैं कि एपस्टीन गेट्स से नाराज था और उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा था.

पहले भी मान चुके हैं ‘गलती’

बिल गेट्स पहले भी कह चुके हैं कि एपस्टीन के साथ समय बिताना उनकी गलती थी, लेकिन उन्होंने हमेशा यही कहा कि उनका संबंध केवल परोपकारी कामों तक सीमित था. फर्स्टपोस्ट के अनुसार, 2011 से 2014 के बीच ग्लोबल हेल्थ के लिए फंड जुटाने पर चर्चा के दौरान वे एपस्टीन से कई बार मिले थे.

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ अतीत की परछाईं है या इन फाइल्स में ऐसे राज छिपे हैं जो आगे और बड़े खुलासों की ओर इशारा कर रहे हैं?
 

वीडियो: तारीख: बिल गेट्स जिसमें शामिल होते हैं, दुनिया कंट्रोल करती है ये सीक्रेट सोसायटी?

Advertisement