The Lallantop

मेरठ : हत्या के केस में गवाह थे मां-बेटे, खुलेआम धमकी दी, फिर कर दी दोनों की हत्या

वीडियो में साफ दिख रहा है-तब तक गोलियां मारते रहे, जब तक मौत नहीं हो गई.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
यूपी के मेरठ में एक इलाका है परतापुर. वहां एक गांव है जिसका नाम है सोरखा. इस गांव में अक्टूबर 2015 में नरेंद्र नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. नरेंद्र की हत्या के बाद नरेंद्र की पत्नी निछत्तर कौर और उनके बेटे बलविंदर उर्फ गोलू ने नरेंद्र के ही भाई मांगेराम और मांगेराम के बेटे मालू उर्फ श्योबीर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था.
पुलिस ने इस मामले में मालू को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वो मांगेराम और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी. पुलिस ने मामले में चार्जशीट फाइल कर दी थी, जिसमें चश्मदीद गवाह के तौर पर निछत्तर कौर और बलविंदर का नाम था. मांगेराम और अन्य लोग निछत्तर कौर और उसके बेटे से गवाही न देने और केस वापस लेने को कह रहे थे. जब मां-बेटे ने केस वापस लेने से इनकार कर दिया तो मांगेराम और दूसरे आरोपियों ने मां-बेटे की हत्या की धमकी दी. निछत्तर और बलविंदर की नरेंद्र की हत्या के मामले में 25 जनवरी को मेरठ के कोर्ट में गवाही थी. मांगेराम को भी इस बात का पता था.
बलविंदर (बाएं) और उसकी मां निछत्तर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से फरार हो गए.
बलविंदर (बाएं) और उसकी मां निछत्तर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से फरार हो गए.

24 जनवरी को सुबह 11.30 के करीब तीन लोग हाथों में हथियार लिए सोरखा गांव जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में ही उन्हें कार से जाता हुआ बलविंदर मिल गया. अपराधियों ने बलविंदर को रोका और फायरिंग कर दी. बदमाश उसे तबतक गोली मारते रहे, जबतक उन्हें मौत का यकीन न हो गया. उसे कुल 11 गोलियां मारी गईं. बलविंदर की हत्या के बाद बदमाश सोरखा गांव पहुंचे. गांव में निछत्तर चारपाई पर बैठी हुई थी. उसके साथ एक और भी महिला थी, जो निछत्तर की ननद बीरवती थी. इसी दौरान एक शख्स हाथ में बंदूक लिए आया और उसने निछत्तर को निशाना बनाकर गोली चला दी. दो गोलियां मारने के बाद दूसरा शख्स आया और उसने भी निछत्तर पर गोली चला दी. फिर तीसरा शख्स आया और उसने भी गोली चलाई. तीनों ने मिलकर निछत्तर को कुल 10 गोलियां मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस दौरान बदमाशों ने बीरवती को भी मुंह खोलने पर हत्या की धमकी दी.

निछत्तर की हत्या सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस को बीरवती ने बताया कि तीन लोगों में से एक मांगेराम था, दूसरा उसका भांजा गोलू था. तीसरे को वो नहीं पहचानती है. बीरवती की शिनाख्त के बाद पुलिस ने मांगेराम के भांजे गोलू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मांगेराम अब भी फरार है. वहीं पुलिस ने 25 जनवरी की सुबह की इस हत्याकांड में दो और लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पुरानी रंजिश में हुए इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी मंजिल सैनी ने परतापुर थाने के इंचार्ज रघुराज सिंह को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा एसएसआई संजय सिंह, हलका इंचार्ज दरोगा दिलशाद के साथ ही दो बीट कॉन्स्टेबल पंकज और अंकुश को सस्पेंड किया गया है.

 मरने वाला बलविंदर सपा का नेता था जिस बलविंदर की हत्या की गई है, वो  समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता था. वहीं सीसीटीवी फुटेज में हत्या से पहले का जो वीडियो दिख रहा है, उसमें एक खाकी वर्दी में शख्स दिख रहा है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि खाकी वर्दी में ये शख्स आकर रेकी कर रहा है, ताकि वो  देख सके कि बलविंदर और उसकी मां कहां हैं और कब हमला किया जा सकता है. पुलिस भी उस खाकी वर्दी वाले की जांच कर रही है.


ये भी पढ़ें: सबसे बड़े भूकंप की बरसी पर फिर आया भूकंप, अब सुनामी भी आएगी.
'सीक्रेट सुपरस्टार' ने कमाई के मामले में 'दंगल' का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है
-6 डिग्री में मोदी जी को पसीना लाने वाली खबर आई है
दो घंटे पहले पैदा हुई बच्ची का रंग बदलता देखकर कचरे के डिब्बे में फेंका आया
 वीडियो में देखिए जब दिल्ली में राष्ट्रपति के काफिले के लिए घंटों जाम कर दिया हाईवे        

Advertisement
Advertisement