
पोंगल पर रिलीज़ हुई 'मास्टर' पहले दिन से कमाल दिखा रही है. फोटो - ट्विटर
फिल्म के हिट होने के आसार पहले ही दिख गए थे. यही कारण है कि इसकी टिकट बुकिंग एड्वांस में शुरू हो गई थी. कोरोना जैसे हालात में रिलीज़ हुई ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ साबित हुई है. ‘मास्टर’ को दुबई, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, न्यूज़ीलैंड और अमेरिका में भी रिलीज़ किया गया था. और फिल्म ने सिर्फ इंडिया में ही कमाल नहीं दिखाया. इसने घर के बाहर भी शानदार कमाई की. अपने ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज़्यादा कमाई अपने नाम की. वो भी ग्लोबली. खुद फिल्म के प्रोडक्शन हाउस एक्सबी फिल्म क्रिएटर्स ने ये जानकारी दी. ट्वीट किया,
मास्टर ने दुनिया पर कब्ज़ा कर लिया है. ये ऑफिशियली दुनियाभर में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.4 जनवरी को खबर आई थी कि तमिलनाडु के थिएटर्स अपनी 100 पर्सेंट क्षमता पर खुलेंगे. इसके बाद केंद्र सरकार के विरोध के बाद इसे 50 पर्सेंट किया गया. पर थिएटर्स की लिमिटेड कैपेसिटी ने भी ‘मास्टर’ को ज़्यादा नुकसान नहीं होने दिया. बॉक्स ऑफिस पर ये सरपट दौड़ रही है.




















