मरियम नवाज हैं न. पाकिस्तान के
पीएम की बेटी उनने 11 तारीख को ट्विटर पर एक वीडियो डाला. वीडियो क्या था कि उद्बोधन दे रहे थे कहीं. जनता किलक उठी. नारे लगाने लगी. नवाज शरीफ की तारीफ़ में नारे लग रहे थे. हम क्यों पढ़ा रहे हैं. क्योंकि आप लोग खखोरू हो. पाकिस्तान के नाम पर कुछ भी पढ़ लेते हो. जब से नवाज की बिटिया का फेक
यमेमेस बगरा ठरकी जनता और ज्यादा
जिज्ञासु हो गई.
आप वीडियो देखो.
https://twitter.com/MaryamNSharif/status/763776858169176064 मरियम लिखिन. This is called true LOVE ....

हम बता रहे हैं, आजादी के बाद पाकिस्तान में इतनी सही अंग्रेजी पहली बार किसी ने लिखी है. love कैपिटल लेटर्स में लिखा है. माने ARNAB GOSWAMI का शो वहां भी देखा जाता है. लेकिन सुनिए मरियम नवाज शरीफ जितना आपके पापा के आगे-पीछे लोग नारे लगा रहे हैं न. हमारे यहां प्रधानमंत्री नहीं वार्ड पार्षद के पीछे इससे ज्यादा लोग फिरते हैं. साइकल से कार छुआ जाए तो इसके पन्दरह गुना ज्यादा लोग सुलह करने आ जाते हैं. इससे कहीं ज्यादा लोग चिकनगुनिया के एक मरीज के पीछे अस्पताल में आ जाते हैं. इंजीनियरिंग के लड़के इससे ज्यादा फेक प्रोफाइल बनाए बैठे हैं. आप इतने ज़रा से लोगों के चिल्लाने को लव कहती हैं आप? हमारे यहां धोबी कपड़ा प्रेस करने के लिए इससे ज्यादा लोगों को लटका कर खडा रखता है. ये एक आदमी कैपिटलिस्ट जैसे टाई लगाकर नारे लगा रहा है. इससे भला तो हमारे LIC एजेंट दिखता है. इस ससुर ने अगर शिव खेड़ा की जीत आपकी पढी होती तो ज़रा सलीके से नजर अता. और ये क्या भसड़ है बेई? तुम पाकिस्तान वाले वीडिओ क्वालिटी काहे चर लेते हो. ये पीएम की बेटी हैं. इतनी गिरी वीडियो क्वालिटी का वीडियो लगा रही हैं. बेई परमाणु बम बाद में बनाना ढंग के कैमरे बना लो. हमाए ANI वाले कैलकुलेटर से इससे अच्छी फोटो खींच लेते हैं. प्रधानी का चुनाव होता है तो भईया लोग DSLR से फोटो खिंचाते हैं. इससे ज्यादा पिक्सल तो नोकिया तैंतीस दस में होते हैं. जितने लो क्वालिटी के वीडियो पाकिस्तान से आते हैं इनको Debonair blog पर डालो तो वो भी रिजेक्ट कर देगा. जिसपे 3gp वीडियो चलते हैं. पाकिस्तान से कुछ प्रोपेगैंडा वाले वीडियो आते हैं. प्रोपेगैंडा फैल नहीं पाता. लो क्वालिटी के कारण. मरियम शरीफ का ये वीडियो देख लगता है. दुनिया साल 2016 में आ गई है. लेकिन पाकिस्तान स्पाइस M-5151 के जमाने में ही रह गया.