The Lallantop

'नौकरी नहीं प्यार चाहिए', यूजर ने जॉब स्कैमर को मजेदार सबक सिखा सबका दिल जीता

यूजर को पता था कि ये एक स्कैमर का नंबर है तो उसने भी मज़े ले लिए. इस वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट अब वायरल हैं.

Advertisement
post-main-image
चैट में एक लावन्या नाम की स्कैमर का मैसेज आया हुआ है. (फ़ोटो- unsplash.com/ट्विटर)

हम हमेशा सोचते हैं कि चीज़ें जितनी आधुनिक होंगी, हमारी लाइफ़ उतनी ही सुलझी हुई रहेगी. लेकिन ऐसा होता नहीं है. मिसाल के लिए, हम जितना ज़्यादा अपना नंबर हर जगह रजिस्टर कराते हैं, उतना ही नंबर लीक होता है, डेटा लीक होता है. टेक कंपनियां, साइबर एक्सपर्ट, हैकर्स हमारी बातें सुनते हैं. फिर वॉट्सऐप पर हमारे पास HR की नौकरी के लिए या लॉटरी के मैसेज आते हैं. अगर आपके पास अभी तक नहीं आया तो शुकर मनाइए, क्योंकि आपका नंबर अभी स्कैमर्स तक पहुंचा नहीं है. X (पूर्व ट्विटर) पर ऐसे ही एक यूजर के पास स्कैमर का मैसेज आया, जॉब लगवाने की बात कही. लेकिन यूजर को पता था कि ये एक स्कैमर का नंबर है तो उसने भी मज़े ले लिए. अब ये मजेदार चैट वायरल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

X पर @ChettyArun नाम के यूजर ने अपनी वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. चैट में एक लावन्या नाम से स्कैमर का मैसेज आया हुआ है. उसके मैसेज पर यूजर ने जो मजेदार जवाब भेजे उनके स्क्रीन शॉट शेयर कर कैप्शन में लिखा है,

"पैसा बहुत है, प्यार चाहिए… एक स्कैमर के साथ प्यार, दुनिया, शांति और हर चीज़ के बारे में दिल से दिल की बातचीत हुई."

Advertisement

वापस पोस्ट पर आते हैं, लावन्या मैसेज में कहती हैं, 

"हमको आपका नंबर नौकरी देने वाली वेबसाइट्स जैसे linkedIn और Naukari.com से मिला है. हम लीगल कंपनी हैं जिनका काम होता है अलग-अलग बिज़नेस की रेटिंग बढ़ाना. आपको बस गूगल मैप्स में रेटिंग देनी है और एक अच्छा रिव्यू लिखना है. आपको 150 रुपये मिलेंगे जो आने वाले समय में बढ़ जाएंगे."

इसके रिप्लाई में ट्विटर यूज़र रिप्लाई देता है,

Advertisement

“हाय लावन्या, ये काफ़ी प्यारा नाम है, इसका क्या मतलब है वैसे?”

इस पर लावन्या पहले तो थैंक्यू बोलती है. लेकिन फिर नाम और डिटेल्स पूछने लगती है. बातचीत थोड़ी आगे बढ़ती है तो यूज़र रिप्लाई करता है,

“अरे पैसा बहुत है लावन्या प्यार चाहिए, प्यार के लिए कुछ प्रोग्राम हो तो बताओ.”

लावन्या कहती हैं कि प्यार के लिए तो कोई प्रोग्राम नहीं है, काम के लिए आप तैयार हों तो बताइए. इसके रिप्लाई में यूजर ने लिखा,

“दुनिया में प्यार ही नहीं है लावन्या, लोग मिडिल ईस्ट में लड़ रहे हैं बताओ, मतलब प्यार तो है ही नहीं कहीं."

इतना सुनकर लावन्या भी सकते में आ गई होगी, कुछ रिप्लाई नहीं आया. लेकिन ट्विटर पर लोगों ने मज़ेदार रिएक्शन दिया. कर्थिका नाम की यूजर ने लिखा,

“लावन्या यार, प्यार कहां है?”

राहुल नाम के यूजर ने लिखा,

“कैरेक्टर ब्रेक नहीं किया स्कैमर ने.”

रोबिन नाम के यूजर ने लिखा,

“स्कैमर ने आपको ही स्कैम मार्क कर दिया होगा.”

आपके पास भी कभी ऐसे किसी स्कैमर का फ़ोन या मैसेज आए तो इग्नोर करने का. फंसने का नहीं. 

ये भी पढ़ें: 45 हज़ार में मारूती 800 को रॉल्स रॉइस बना दिया, Video Viral हो गया!

Advertisement