The Lallantop

लंकाकाण्ड के बाद पर्रिकर ने माना, हनुमान के जामवंत हमीं हैं

कहे जैसे सर्जरी के बाद मरीज बेहोश नहीं हो जाता है, वैसे ही हाल पाकिस्तान का है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सर्जिकल स्ट्राइक हुआ. भारत के डिफेन्स मिनिस्टर मनोहर पार्रिकर ने पहली बार बयान दिया है. वो भी एकदम अटैकिंग मूड में आकर. उन्होंने कहा कि इंडियन आर्मी के द्वारा पीओके में आतंकियों और उनके टेरर कैंप पे हुए अटैक के बाद पाकिस्तान सदमे में है. पर्रिकर ने कहा कि 'जैसे सर्जरी के बाद मरीज बेहोश नहीं हो जाता है, वैसे ही सर्जिकल ऑपरेशन होने के बाद पाकिस्तान बेहोशी की हालत में है. उसे पता ही नहीं चला कि कब हमारी स्पेशल फोर्स ने अपना काम कर दिया. इसलिए तो सर्जिकल स्ट्राइक की बात से पाकिस्तान इंकार कर रहा है.’
पर्रिकर ने थोड़ी सी रामायण भी सुनाई
इस घटना का जिक्र करते-करते पर्रिकर ने थोड़ी रामायण भी सुना दी. कहा कि 'लंका में जाने से पहले हनुमान जी को भी अपनी ताकत का पता नहीं था. लंका जाकर ही हनुमान जी को भी अपनी ताकत का अंदाज़ा हुआ था. वैसे ही मैंने भी अपनी इंडियन आर्मी को उस ताकत का आभास करवाया है सर्जिकल ऑपरेशन करवा कर. और उन्होंने भी काम कर दिखाया है. मोदी जी के कहने पर आर्मी ने अपना काम बहुत ही सक्सेसफुल तरीके से किया. मैं पूरे देश की तरफ से स्पेशल फोर्स के जवानों को बधाई देता हूं.' इसके आगे पर्रिकर ने कहा कि 'हम किसी देश पर कब्जा नहीं करना चाहते हैं. रामचंद्र जी ने भी लंका जीतकर विभीषण को दे दी. उसी तरह हमने बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजाद कराया. अब हमने सर्जिकल ऑपरेशन कर ऐसा ही किया है. लेकिन अगर हमें कोई चोट पहुंचाएगा तो हम उसको सौ टंच करारा जवाब देंगे. हमारे रक्षा मंत्री ने ये सारी बातें उत्तराखंड के पीठसैंण में कही. वहां वो वीर चंदरसिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर हो रहे कार्यक्रम में एज अ चीफ गेस्ट शामिल हुए.

ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है 

Advertisement
Advertisement