The Lallantop

मणिपुर में सुरक्षाबलों पर हमला, 1 CRPF जवान शहीद, 3 पुलिसकर्मी घायल

मणिपुर के जिरीबाम में उग्रवादियों ने पुलिस और CRPF की टीम पर घात लगाकर हमला किया. इस हमले में CRPF का एक जवान शहीद हो गया.

Advertisement
post-main-image
मणिपुर के जीरीबाम में उग्रवादियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ और स्टेट पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. (सांकेतिक तस्वीर-इंडिया टुडे)

मणिपुर के जिरीबाम में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर CRPF और स्टेट पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में एक CRPF का एक जवान शहीद हो गया. जबकि तीन जवान घायल हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि रविवार, 14 जुलाई की सुबह 9.40 बजे CRPF और मणिपुर पुलिस की टीम को निशाना बनाया गया. वहीं घायलों का इलाज चल रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े इंद्रजीत कुंडु की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त सुरक्षा बल बीते 13 जुलाई को हुई गोलीबारी के संबंध में तलाशी के लिए जिरीबाम जिले के मोनबंग गांव की ओर जा रही थी. इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 20वीं बटालियन के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी. इसी दौरान घात लगाए उग्रवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

शहीद जवान बिहार का रहने वाला था

शहीद हुए CRPF जवान की पहचान अजय कुमार झा के रूप में हुई है. वे बिहार के रहने वाले थे. जिसकी उम्र 43 साल थी. इसके अलावा स्थानीय पुलिस के तीन जवान घायल हुए हैं. इनमें से जिरीबाम पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- खुदाई चल रही थी, जिसे लैंडमाइन समझ मजदूर पुलिस बुला लाए, वो निकला सदियों पुराना खजाना, फिर...

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार, 14 जुलाई को मणिपुर पुलिस ने बताया कि इंफाल में पूर्वी और पश्चिमी जिलों से भारी हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है. जिसमें एक AK-56 राइफल, SLR राइफल, पिस्टल के साथ 25 राउंड गोला-बारूद शामिल हैं. इससे पहले शुक्रवार, 12 जुलाई को इम्फाल के खुयाथोंग और नागमपाल इलाकों से एक एक्सकैलिबर राइफल और एमए-3, एमके-II राइफल के साथ गोला-बारूद जब्त किया था. 

जीरीबाम जिले में हिसां की घटनाएं बढ़ी हैं. जून से अब तक कुकी और मैतेई समुदायों के बीच संघर्ष में अब तक करीब 70 से अधिक घरों और पुलिस चौकियों को आग के हवाले किया जा चुका है. 

Advertisement

वीडियो: तीसरी बार मणिपुर पहुंचे राहुल ने मणिपुर पर क्या बताया?

Advertisement