पानी के बताशे में एक्स्ट्रा मिर्ची डालने को बोले हो, तो ध्यान रखना. दुकानदार के पास भूत झोलकिया न हो. इसे कहते हैं
घोस्ट चिली. दुनिया की सबसे तीखी मिर्च. हॉट नहीं भाईसाब, जानलेवा. अमेरिका में 47 साल के एक आदमी ने खाई. गले में छेद हो गया येब्बड़ा सा. जान जाते जाते बची. महीना पूरा अस्पताल में बीता. पहले तो ये खबर सुन लो, फिर बताते हैं मिर्च के बारे में. अमेरिका के एक आदमी ने बर्गर खाया. उसमें एक टिक्का रखा था अंदर. ये टिक्का
भूत जोलकिया का बना था. वही घोस्ट चिली. जैसे ही उसने पूरा बर्गर खाया, थोड़ी ही देर में उसे उल्टी होने लगी. उल्टी एक बार शुरू हुई, तो रुकने का नाम नहीं. इतना तेज प्रेशर पड़ा कि गले में छेद हो गया. ढाई सेंटीमीटर का. फिर वो जमीन में लोटने लगा दर्द के मारे. फिर घर वालों ने दौड़कर अस्पताल पहुंचाया. इमरजेंसी के अंदर भर्ती करा दिया. वहां डॉक्टरों ने पता लगा लिया कि कुछ बहुत खतरनाक सा खा लिया है इसने. बोलने या सांस लेने की हालत में था नहीं. फिर भी अपनी मशीनरी से पता लगाया. सांस लेने के लिए एक ट्यूब लगा दी गई. ऐसी हालत में 14 दिन रहा. इसके बाद भी छुट्टी नहीं मिली. 9 दिन और रखा. गले के उस छेद में एक नली लगी हुई थी खाना अंदर पहुंचाने के लिए. तो ये होता है भूतिया मिर्ची का जलवा. अब इसकी माइक्रो साइज कुंडली आपको दे रहे हैं, अपने दिमाग में सेव कर लो.
असली इंडियन है, लेकिन खाकर देशभक्ति न प्रूव करना
भारत में सबसे ज्यादा असम में, फिर अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर से आती है घोस्ट चिली. 2007 में इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है. कि यही है साहिबान, दुनिया की सबसे ज्वलनशील माने तीखी मिर्च. इसको चटनी, अचार वगैरह में इस्तेमाल तो किया जाता है. लेकिन सलीके से. हलवे की तरह खाओगे तो किस्सा खतम. इसका दूसरा यूज हमारी फौज ने शुरू किया अगस्त 2015 में. तैयारी 2009 में ही शुरू हो गई थी. कि इसको हैंड ग्रेनेड में डाल के दागेंगे. आतंकी-भातंकी जो कहीं किसी बिल्डिंग में घुसे रहते हैं, उनको बिना नुकसान के निकालने के लिए.
गलती से खा लो तो होश कैसे आएगा
सीधी सी बात है कि गलती से तो खाओगे नहीं. जान-बूझकर शान बघारने के लिए ही खाना होगा. या कोई और मुरहपन में खिला देगा. दोनों कंडीशन में इलाज एक होगा. दूध पियो दौड़कर. इससे बेहतर कुछ नहीं है. अगर आइसक्रीम मिल जाए तो सोने पे सुहागा. फिर जल्दी ही कष्ट कट जाएंगे. पानी से कोई फर्क न पड़ेगा, याद रखना. लेकिन दूध का काम ठीक रहेगा. जैसे ये नीचे भाईसाब ट्राई किए. https://www.youtube.com/watch?v=ZstObB4RVsQ
ये भी पढ़ें: