The Lallantop

दिल्ली: कोर्ट में महिला को 4 गोली मारीं, वकील बनकर आया था शूटर, पुलिस सन्न रह गई!

भरे कोर्ट में चली गोली. केजरीवाल भड़क कर क्या बोले?

Advertisement
post-main-image
साकेत कोर्ट में फायरिंग के बाद मची अफरातफरी (फोटो- ट्विटर)

दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में 21 अप्रैल की सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया. वकील की ड्रेस पहन कर आए एक हमलावर ने एक महिला को गोली मार दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला पर चार गोलियां चलाई गईं. महिला गंभीर रूप से घायल है. उसे एम्स ले जाया गया है. गोली चलने की घटना के बाद आरोपी की पहचान हो गई है. बताया जा रहा है आरोपी हिस्ट्रीशीटर है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक घटना के वक्त कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने बताया कि महिला किसी केस के सिलसिले में कोर्ट आई थी. कोर्ट के मेन गेट के पास ही महिला को गोली मारी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक महिला को चार गोलियां लगी हैं. एक उसके पेट पर व बाकी अन्य हिस्सों पर. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी हमलावर का नाम कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह है.

हमलावर ने महिला को 25 लाख रुपये दिए थे 

रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर बिनोद सिहं को बार काउंसिल ने पहले से ही एक मामले में सस्पेंड किया हुआ था. जानकारी के मुताबिक हमलावर ने किसी मामले में महिला को 25 लाख रुपये दिए हुए थे. इस मामले में महिला ने उसके साथ धोखाधड़ी की थी. जिस वजह से गुस्से में उसने महिला को गोली मार दी. साकेत बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि कोर्ट परिसर में किसी भी तरह की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है.  

Advertisement

दिल्ली पुलिस की एक SHO महिला को जीप में लेकर एम्स गई. जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटनास्थल पर मौजूद गोविंद नाम के शख्स ने आजतक को बताया,

“हमने हमलावर को रोकने की कोशिश की थी. हमलावर ने पिस्टल हवा में लहराई थी, जिसके बाद अफरा तफरी मच गई थी.”

Advertisement

गोविंद ने आगे कहा कि हमलावर ने इसके बाद महिला पर गोलियां चला दीं. गोविंद के मुताबिक हमलावर महिला का जानने वाला था.

मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा -

दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये. और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले. लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती.

कोर्ट में फायरिंग के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया


साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना के बाद दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना की जांच के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है. ये पता लगाया जा रहा है कि हमलावर कोर्ट में कैसे दाखिल हुआ. कोर्ट परिसर में पुलिस के अधिकारी और कई टीमें पहुंच चुकी हैं.

मालूम हो कि पिछले साल 22 अप्रैल को रोहिणी कोर्ट में भी इसी तरह की फायरिंग हुई थी. कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच सुरक्षा जांच के दौरान कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद फायरिंग हो गई थी. इस घटना में दो वकीलों को गोली लगी थी. 

Advertisement