The Lallantop

पत्नी से झगड़ा कर रेलवे ट्रैक पर लेट गया पति, वहां पहुंच गए लोग, फिर हुई 'ज्ञान वर्षा'

उत्तर प्रदेश के चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन के पास द्वारिकापुरी मोहल्ले में मिथलेश निषाद नाम का युवक रहता है. बताया जा रहा है कि मिथलेश की उसकी पत्नी से लड़ाई हो गई थी. इसलिए वो परेशान होकर संपर्क क्रांति ट्रेन के आगे आने के लिए पटरी पर लेट गया.

Advertisement
post-main-image
ड्राइवर की नज़र युवक पर पड़ गई तो उसने ट्रेन रोक दी. (फ़ोटो/सोशल मीडिया)

पति-पत्नी की लड़ाई किस बात पर होती है. आप कहेंगे किसी भी बात पर. कभी-कभी लड़ाई का कोई कारण ही नहीं होता है, फिर भी लड़ाई हो जाती है. आप उस लड़ाई में जीत भी सकते हैं, हार भी सकते हैं. लेकिन जीत-हार को दिल-दिमाग पर हावी नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि लड़ाइयां तो खत्म नहीं होने वालीं. उत्तर प्रदेश के एक युवक ने पत्नी से हुई लड़ाई को दिल पर ले लिया और पहुंच गया रेलवे ट्रैक पर, आत्महत्या करने. गनीमत रही कुछ अप्रिय नहीं घटा. ट्रेन टाइम पर रुक गई और युवक की जान बच गई. इसके बाद ट्रेन से निकले लोगों और आसपास मौजूद राहगीरों ने भी उसे यही समझाया- उठो, घर जाओ. ये सब तो होता ही रहेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
चित्रकूट में रेलवे ट्रैक पर लेटा पति

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. आजतक से जुड़े संतोष बंसल की रिपोर्ट के मुताबिक़ वीडियो 16 जुलाई की शाम का है. चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन के नजदीक द्वारिकापुरी मोहल्ले में मिथलेश निषाद नाम का युवक रहता है. बताया जा रहा है कि मिथलेश की उसकी पत्नी से लड़ाई हो गई थी. इसलिए वो परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर लेट गया. सामने से आ रही थी संपर्क क्रांति ट्रेन. उसी समय ट्रेन के ड्राइवर की नजर मिथलेश पर पड़ी और उसने ट्रेन रोक दी.

वीडियो में रुकी हुई ट्रेन, ट्रैक पर उल्टा लेटे मिथलेश और अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं. कई लोग पटरी के पास खड़े हैं. युवक को देख रहे हैं. एक आदमी उसे उठाने की कोशिश करता है. हाथ लगाकर. कई और लोग वीडियो बना रहे हैं. बाद में दो लोग युवक को उठाकर पटरी से दूसरी तरफ़ ले जाते हैं. इस दौरान लोगों ने क्या कुछ कहा सब मिक्स कर के यहां बता रहे हैं-

Advertisement

"देखो भाई यहां संपर्क क्रांति ट्रेन है. और ये बंदा लेटा है पटरी पर…
RPF बुलाओ…
गाड़ी खड़ी हो गई है, अब चलेगी नहीं…
ओह भाई सुसाइड क्यों कर रहा है भाई…
लड़की ने किया धोखा. प्यार में पागल…
अकेले क्यों आए हो, उसको भी लेकर आ जाते…
जिस मां-बाप ने तुम्हारा पालन-पोषण किया उनके बारे में सोचो… जा भाई घर जा…
क्या हो गया… बताओ समस्या… जो समस्या है उसे खत्म करो… खुद को खत्म क्यों करना है…"

आजतक से बातचीत करते हुए चित्रकूट RPF थाने के थानेदार अजय भदौरिया ने कहा कि संपर्क क्रांति ट्रेन के आने के समय एक युवक पटरी पर लेट गया था. गाड़ी के ड्राइवर की नजर युवक पर पड़ी तो उसने गाड़ी रोककर RPF को सूचना दी. उन्होंने कहा,

Advertisement

“हम लोग मौके पर पहुंचे और समझा बुझा कर युवक मिथलेश निषाद को पटरियों से उठाकर थाने लाए. उनके घर वालों को सूचना दी. युवक के पिता और बहन थाने आकर उसको अपने साथ ले गए हैं. उनका कहना है कि मिथलेश की उसकी पत्नी से अनबन रहती है.”

परिजनों ने आगे कहा कि वो उस मामले को न्यायालय के माध्यम से हल करने का प्रयास करेंगे.

वीडियो: मध्य प्रदेश: पति पत्नी का ऐसा झगड़ा कभी सुना नहीं होगा

Advertisement