ये घटना बैंकॉक के लोटस रामा आउटलेट के मैकडॉनल्ड्स की है. आदमी ने इस पूरे वाकये को लिखकर फ़ेसबुक पर पोस्ट किया, जिसे अब तक 1700 से ज़्यादा लोग शेयर कर चुके हैं.
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था:
कल मैंने लोटस रामा 4 आउटलेट से कॉफ़ी ऑर्डर की. वो मुझे बहुत खराब हालत में मिली. पहले मुझे लगा कि कोई कॉकरोच ग्लास में रह गया होगा. मैं उस कॉफ़ी को लेकर स्टाफ़ के पास पहूंचा. मुझे ऐसा लगा जैसे वो आपस में कह रहे हों कि मशीन साफ़ करनी पड़ेगी. जब मैंने ये सुना तो मुझे और भी ज़्यादा बुरा लगा. मुझे लगता था कि मैकडॉनल्ड्स सफ़ाई का ध्यान रखता होगा और उन मशीनों का भी, जिनका वो इस्तेमाल करता है. लेकिन इस घटना से पता चल गया कि यहां किसी बात का ध्यान नहीं रखा जाता. कम से कम आदमी को ग्लास में कॉफ़ी डालते वक़्त दिख जाता. मुझे नहीं पता कि दिक्कत कहां है. क्या पता दिक्कत मैकडॉनल्ड्स की पॉलिसी में है या यहां काम करने वालों में.
इस पोस्ट को मैकडॉनल्ड्स थाईलैंड फ़ेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया था. मैकडॉनल्ड्स ने इस घटना के लिए माफ़ी मांगी है और कबूला है कि कॉफ़ी में कॉकरोच के पैर थे.
इससे पहले अमेरिका के अलाबामा स्टेट के डिकेटर शहर से खबर आई थी. यहां एक मुस्लिम फैमिली ने मैकडॉनल्ड्स से 14 चिकन सैंडविच ऑर्डर किए थे. लेकिन सैैंडविच का स्वाद उन्हें अजीब लगा. परिवार के एक सदस्य को इसे खाकर उल्टी हो गई. उसे खोलकर देखा तो उसमें बेकन दिखाई दिया. फिर उन्होंने एक-एक करके सारे सैंडविच खोलकर देखे. सिर्फ एक सैंडविच में बेकन होता तो अलग बात होती, लेकिन सारे सैंडविच में बेकन निकला.

बेकन यानी सुअर का मांस.
कछ दिनों पहले ट्विटर पर ‘निक’ नाम के एक शख्स ने मैकडॉनल्ड्स के खाने की कुछ तस्वीरें शेयर की. जो वायरल हो गईं. निक लुइसियाना में रहते हैं, जो साउथ ईस्टर्न यूएस का स्टेट है.
निक ने जो तस्वीर शेयर की वो एक मेटल ट्रे है. निक का दावा है कि ये ट्रे मैकडॉनल्ड्स की आइसक्रीम मशीन में इस्तेमाल होती है. और इस ट्रे में जो आपको कला-हरा सा मेल दिखाई दे रहा है, ये कायी है जो आइसक्रीम मशीन से निकली है.














