The Lallantop

रबड़ टायर फटा तो रिम पर दौड़ा दी कार, इस 'हेवी ड्राइवर' का वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे!

खतरों के असली खिलाड़ी

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

सड़कों पर कई गजब के ड्राइवर देखने को मिलते हैं. कुछ हल्के तो कुछ हेवी होते हैं. ड्राइविंग स्किल्स के मामले में. कुछ एक अपनी हरकतों और बेवकूफियों की वजह से हेवी ड्राइवर का टैग पा जाते हैं. इससे जुड़े कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया (Social Media Viral Videos) पर चलते रहते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो काफी चल रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील काफी देखी जा रही है. इसमें एक बंदा अपनी कार को सिर्फ अलॉय वील्स पर ही दौड़ा रहा है. बंदे की कार की अगली तरफ ड्राइवर साइड में रबड़ टायर नहीं है और वो सड़क पर सिर्फ अलॉय रिम पर ही दौड़ा रहा है. यहां तक कि सड़क पर चलते हुए उसमें अंगारे तक जलते दिख रहे हैं. पीछे से आ रहे एक शख्स ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर शेयर कर दिया जहां से ये वायरल हो रहा है. पहले आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...

Advertisement

अब ये जानबूझकर किया गया है या फिर अनजाने में, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है. कह रहे हैं कि ये सरासर बेवकूफी है.' कई लोगों ने पीछे वीडियो बनाने वाले को लताड़ा. कहा कि वीडियो बनाने की बजाय उतरकर शख्स को समझा देता कि गाड़ी पलट भी सकती है.' एक ने लिखा कि ऐसे लोगों के चक्कर में सही ड्राइविंग करने वाला भी नुकसान उठाता है.' इससे पहले भी ऐसे ही कई हेवी ड्राइवर्स के वीडियो वायरल हुए हैं. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था कि कैसे एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने गन्नों से भरी ट्रॉली को दो टायरों पर चढ़ा दिया था. अगर आपने मिस कर दिया हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: सुरेश चव्हाणके हुए फेक न्यूज के शिकार, परिवार पर पर्सनल अटैक क्यों करने लगे लोग?

Advertisement
Advertisement