The Lallantop

टीचर तिरंगा फहरा रहा था, खंभे में तार टच कर गया, फिर जो हुआ, लोग देखकर दहल गए!

जैसे ही टीचर ने झंडा फहराया...

Advertisement
post-main-image
मृतक के पिता (दाएं)- (फोटो- आज तक)

74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. लेकिन बिहार में झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक से जुड़े केशव आनंद की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सीतामढ़ी जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में झंडा फहराने का कार्यक्रम चल रहा था. झंडा फहराने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया.

दरअसल, जिस खंभे पर झंडा फहराया जा रहा था उसका संपर्क पास में गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की एक लाइन से हो गया. इसी 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आने से कोचिंग संचालक अभिषेक झा की मौत हो गई. जैसे ही अभिषेक को करंट लगा पास में खड़े दो-तीन लोग उसे बचाने के लिए दौड़े. लेकिन अभिषेक को बचाने के चक्कर में बाकी लोग भी करंट की चपेट में आ गए.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में अभिषेक की मौत हो गई. वहीं घायलों को जिले के सदर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के डॉक्टर ने बताया,

“इस हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, दो अन्य लोग भी इस घटना में घायल हुए हैं. उनकी हालत अभी खतरे से है. सभी का इलाज किया जा रहा है.”  

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू की. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना को लेकर अभिषेक के पिता ने बताया कि अभिषेक बच्चों को पढ़ाने का काम करता था.

Advertisement
बेंगलुरु में लाइनमैन की मौत हुई थी

सोमवार, 23 जनवरी को बेंगलुरु के गोपालपुरा में एक फीडर की मरम्मत के दौरान लाइनमैन की मौत हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वाले व्यक्ति का नाम गौतम था. वो छह साल से बेंगलुरु की बेस्कॉम में स्थायी कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था. 23 जनवरी की सुबह गौतम को सिद्धाराम इलाके में ट्रांसफार्मर की समस्या के कारण बिजली कटने की शिकायत मिली. इसी को ठीक करने के दौरान गौतम की झुलसने के कारण मौत हो गई.

Advertisement